पुरे देश में रामनवमी (RamNavami) की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। वहीं बिहार में भी राम जन्मोत्सव की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है। दरअसल इस साल रामनवमी 10 अप्रैल, 2022 रविवार को मनाया जाने वाला है। हालांकि इन दिनों भागलपुर अपनी तयारियों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है।
रचा जाएगा इतिहास

बता दें कि भागलपुर में इतिहास रचने की तैयारियां चल रही है। जहां रामनवमी के पहले 7 अप्रैल को भागलपुर के लाजपत पार्क में 5 लाख दियों से भगवान राम की मूर्ति का 8 हजार स्क्वायर फिट में चित्र बनाया जा रहा है। वहीं 5 दिनों से इस कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। मिली जानकरी के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अर्जित चौबे ने बताया कि यहां भगवान राम का 150 फिट लंबा चित्र बनाया जा रहा है। जिसमें 12 रंगों के 5 लाख दियों से सजाया जाएगा। जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगा।
राज्य के बड़े चहरे होंगे मौजूद
दरअसल वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने वाली टीम 6 तारिख को भागलपुर आने वाली है। वहीं इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, राजस्व मंत्री रामसूरत राय, पर्यवारण मंत्री नीरज बबलू, कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन सहित अन्य सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।