बिहार में इस साल भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज बारिश की संभावना है। हालांकि यह उत्तर बिहार में होगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में हल्की बारिश हो सकती है।
लू की चपेट में हैं यह जिले
मौसम विभाग ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दक्षिणी बिहार लू की चपेट में है। यहां गर्म पछुआ हवा सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना रहेगा। बक्सर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने के आसार हैं।
बक्सर में सबसे अधिक गर्मी
बक्सर का अधिकतम तापमान लगातार सबसे अधिक रह रहा है। यहां रविवार को 44.7 डिग्री तापमान रहा। औरंगाबाद में 42.6 डिग्री, गया में 41.8 डिग्री,डेहरी में 41.6, जमुई में 40.1 और नवादा में 40.3, सीवान में 40 डिग्री रहा।