[Team insider] देवघर में हुए दिल दहला देने वाली रोप-वे हादसा को भला कौन भूला सकता है, जहां कई लोग जिंदगी और मौत की लड़ाई में जूझ रहे थे। हालांकि सेना,जिला प्रशासन और स्थानीयो की मदद से लोगो को बचाया गया। मगर राहत कार्य के द्वरान कई लोग मौत के मुंह समा गए।
डेढ़ साल का आंनद भी बुरी तरह से घायल हो गया था
इसी दौरान डेढ़ साल का आंनद भी बुरी तरह से घायल हो गया था, जिसका पूरा जबड़ा ही टूट गया था। वहीं झारखंड सरकार के पहल पर आनन फानन में बच्चे को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर अनुज की टीम के द्वारा घायल बच्चे का सोमवार को सफल ऑपरेशन किया गया।
जख्मी चेहरे को प्लास्टिक सर्जरी कर ठीक किया
वहीं डॉक्टर अनुज ने बताया कि करीब तीन घंटे तक चले इस जटिल सर्जरी में रिसोबेबल प्लेट्स की मदद से चेहरे की टूटी हुई हड्डियों को जोड़ा गया और उसके पश्चात उन्होंने बुरी तरह से जख्मी चेहरे को प्लास्टिक सर्जरी कर ठीक किया। उन्होंने बताया कि आनंद के लिये विशेष रूप से शरीर के अंदर ही गलने वाले इंप्लांट दिल्ली से मंगाये गये। उन्होंने कहा कि पूरबी भारत मे पहली बार ऐसी सर्जरी हुई है जिसमे रिसोबेबल प्लेट्स का इस्तेमाल किया गया है।