बिहार में जदयू कोटे से मंत्री जयंत राज (Jayant Raj) ने आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यकारी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करने के पहले तेजस्वी अपने माता-पिता के 15 साल के शासनकाल का रिपोर्ट कार्ड दिखाए। उनके पिता के कार्यकाल दौरान बिहार में अपराध तेज़ी से पाँव पसार रहा था। उस समय केवल अपहरण जैसे मामले सामने आते थे।
राजद के शासन में ऐसा था हाल
ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में उद्योग, सड़क, स्कूल, हॉस्पिटल का जाल बिछाया जा रहा है। बिहार में हर क्षेत्र के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। वहीं उन्होंने कहा कि राजद के शासन काल में बिजली 24 मिनट नहीं रहती थी अब 24 घंटे रह रही है। बिहार में अब लोगों दूसरें राज्यों से भी निवेश करने आते है जो कि पहले संभव नहीं था। साथ ही राजद परिवार में चल रहे विवाद पर कहा कि यह उनका पारिवारिक तथा व्यक्तिगत मामला है। राजद में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है।
जनता दरबार से हो रहा लोगों का भला
वहीं जयंत राज ने जनता दरबार के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता दरबार सुचारू और नियम्मित रूप से चलाया जा रहा है। प्रतिदिन यहां जनता आकर अपनी परेशानियों का निवारण पाकर वापस लौटती है। रोजाना मंत्री और संबंधित विभाग के लोग यहां बैठते है और लोगों को हो रही तकलीफों का निपटारा करते है।
यह भी पढ़ें : बिहार सरकार के उद्योग मंत्री के द्वारा सिल्क मार्क एग्जिबिशन का उद्घाटन