[Team insider] झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार देर शाम हैदराबाद पहुंचे। उन्होंने प्रगति भवन में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। इस दौरान तेलंगाना मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन का स्वागत किया। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच देर रात तक बातचीत जारी रही। जानकारी के अनुसार राजनीतिक मुद्दों और झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के लिए गए हैं हैदराबाद
बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां के इलाज के लिए हैदराबाद गए हैं। वही वह शुक्रवार दिल्ली भी जाएंगे। इसके साथ ही 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा न्यायाधीशों और मुख्यमंत्रियों के साथ आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 6 वर्ष के बाद आयोजित हो रहा है। इसके साथ साथ इस सम्मेलन के बाद देर शाम राष्ट्रपति भवन में डिनर पार्टी का भी आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हिस्सा लेंगे।