बिहार में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। कल कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ-साथ बारिश भी हुई। वहीं इस आंधी बारिश में सिस्टम की सारी पोल खोल कर रख दी। कल के आंधी बारिश में भागलपुर में एक निर्माणाधीन पुल देखते ही देखते गिर गया। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने वाला यह पुल आंधी-बारिश में देखते ही देखते भरभरा कर गिर गया। लगभग 1710 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा है।
निर्माण में घटिया सामान का उपयोग
जानकारी मिलते ही अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। वही निर्माणाधीन पुल के गिरने को लेकर जदयू के विधायक ललित नारायण मंडल ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण में घटिया सामान का उपयोग किया गया है जिसके कारण पुल का मामूली ढ़ांचा आंधी पानी में गिर गया। वही उन्होंने आगे कहा कि सीएम नीतीश को इसकी जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच होगी। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के प्रोजेक्ट निदेशक आलोक कुमार झा ने बताया कि पुल गिरने से लगभग 40 करोड़ की क्षति हुई है।
लम्बाई 3160 मीटर है
गौरतलब है कि पुल का पिलर (पाया) संख्या पांच के दोनों तरफ का अचानक स्लैब ध्वस्त हो गया। जिसके कारण इस निर्माणाधीन पुल का स्ट्रक्चर गिर गया। 1710 करोड़ रूपये की लागत इस पुल को बनाने में लगेगी। यह पुल केबल आधारित होगा जिसकी लम्बाई 3160 मीटर है। यह पुल आधुनिक सुविधा से लैश होगा। यह पुल केबल पर झूलता हुआ होगा। इसके बनने का बेसब्री से स्थानीय लोग इंतेजार कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुल का निर्माण करने वाली कम्पनी और सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे है।
यह भी पढ़ें : – निर्माणाधीन पुल गिरा, अधिकारियों में मचा हड़कंप