राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब राजनीतिक में सीधी एंट्री करेंगे। वह जन सुराज अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत बिहार के अलग-अलग हिस्सों में जाकर युवाओं एवं गैर राजनीतिक लोगों से मिलेंगे और राजनीतिक व्यवस्था बनाएंगे।
अपनी पार्टी करेंगे लांच
प्रशांत किशोर बेहद जल्द अपनी पार्टी लांच करेंगे। इस महीने वह अपने पॉलिटिकल योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर सार्वजनिक कर सकते हैं। बता दें प्रशांत किशोर देश भर में कई राजनीतिक पार्टियों के लिए काम कर चुके हैं। इनका राजनीतिक विश्लेषण अचूक माना जाता है। पिछले 8 साल में 9 चुनावों में 7 चुनावों में किसी पार्टी की जीत का दावा इनका सही साबित हुआ। बिहार में यह जदयू के नेता रह चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया था। हालांकि कुछ महीने बाद ही दोनों में मनमुटाव हो गया।
बक्सर के हैं प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर मूल रूप से बक्सर जिले के रहने वाले हैं। पिता सरकारी चिकित्सक थे। मां बलिया की रहने वाली हैं। प्रशांत की पत्नी जाह्नवी दास हैं। यह गुवाहटी की निवासी और डॉक्टर हैं।