[Team Insider] झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रभारी अविनाश पांडे बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे है। झारखंड आने को लेकर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पिछले कई महीनों से संगठन सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। वह काफी सफल रहा है।
कार्यक्रम की सारी रिपोर्ट नेता राहुल गांधी को दी जानी है
उन्होंने कहा की प्रदेश के कई नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है कि जो भी कार्यक्रम हुए उसकी सारी रिपोर्ट नेता राहुल गांधी को दी जाए। चाहे वह सदस्यता अभियान की हो या फिर संगठन सशक्तिकरण की रिपोर्ट हो।वहीं झारखंड स्टेट हेड क्वार्टर में स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक कर उन्होंने आगे के कार्यक्रम की रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पार्टी द्वारा जब जब भी प्रोग्राम चलाए गए हैं। उसमें कांग्रेस विधायक पूरी निष्ठा के साथ पूरी प्रमाणिकता के साथ गठबंधन के साथ और कांग्रेस के हर कार्यक्रम के साथ खड़े नजर आए हैं और कार्यक्रम सफल रहे है।
कानून पर है भरोसा
वही मुख्यमंत्री को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर कहा कि नोटिस कानूनी प्रक्रिया है। कानून अपना काम कर रही है। उन्हें विश्वास है जो भी निर्णय होगा।वह स्वीकार होगा। इससे गठबंधन या सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। देश में जहां जहां गैर भाजपाई सरकार है वहां मुहिम चली हुई है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए सरकार तो कैसे अस्थिर किया जाए।
केंद्र सरकार विफल
जब सरकार गरीब आदिवासियों के लिए काम कर रही है। तो उसे कैसे रोका जा सके।यह काम भाजपा कर रही है। आज पूरे देश में जिस तरह से अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार इसमें विफल रही है। अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के नए नए मुद्दे रोज लाए जा रहे हैं।
न्यायपालिका पर है विश्वास
उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास है। कांग्रेस पार्टी को अपने सभी गठबंधन पर विश्वास है। बीजेपी का जो तंत्र चल रहा है। वह कभी कामयाब नहीं होगी। गठबंधन की सरकार झारखंड में मजबूती से 5 वर्ष पूरा करेगी और राज्य की जनता का आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।इसके साथ ही कांग्रेस के विधायक पूरी तरह से एकजुट है और मजबूती के साथ खड़े हैं।