[Team insider] धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले में जेल में बंद शूटर अमन सिंह शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इसी दौरान उसके वकील मो जावेद ने बातचीत में कहा कि उसे धनबाद जेल में डर लग रहा है उसके जान को खतरा है। हर्ष सिंह से उसे जान को खतरा है इसलिये उसे यूपी शिफ्ट कर दिया जाए।
नीरज सिंह हत्याकांड की हुई सुनवाई
नीरज सिंह हत्याकांड की सुनवाई जज अखिलेश कुमार की अदालत में हुई। इसमें मुख्य आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह भी पेश हुए। अपने सफाई बयान में अमन सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारी हर्ष सिंह और बच्चा सिंह से उसकी जान को खतरा है। दोनों मेरी हत्या कर सकते हैं। इसलिए मुझे यूपी की किसी जेल में भेज दिया जाए।
कोर्ट के आदेश पर जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी
ज्ञात हो कि अमन सिंह ने 4 मई को भी न्यायालय में याचिका दायर कर कहा था कि मेरी जान को खतरा है। दूसरे जेल में शिफ्ट करने के क्रम में पुलिस रंगबाजों से मिलकर उसकी हत्या करवा देगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर जेल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।