[Team insider] राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को गोली मारने और फिर 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी में विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ विक्की, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह उर्फ गोलू का नाम शामिल है। सभी आरोपी बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपराधियों को मीडिया के सामने पेश किया। मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान अपराधियों को धरपकड़ किया जा रहा है और उसी कड़ी में घटना को अंजाम देने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मारने के लिए ₹8 लाख में किया गया था डील
गिरफ्तार अपराधी ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि वह पीड़ित जमीन कारोबारी अनिल मुंडा के एक आदमी को उसे ₹6,00,000 का प्रलोभन दिया था और उसी से वह पीड़िता की रेकी कर रहा था। इस पूरे प्रकरण में अनिल मुंडा को मारने के लिए ₹8,00,000 में डील किया गया था और हथियार इत्यादि मुंगेर से लगाए गए थे।
12 फरवरी को अनिल सिंह मुंडा अपराधियों ने गोली मारी थी
12 फरवरी को अनिल सिंह मुंडा कांके थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित अपने साढ़ू के निर्माणाधीन मकान के बाहर अपने ड्राइवर साथ बैठा था। इसी दौरान तीन अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की। जिसमें जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को पेट में दो अपराधियों ने लगी। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां पेट से गोली निकाल उसकी जान बचायी गयी। इसके बाद पुलिस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने की बात कही गयी थी।