[Team insider] झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लोवाडीह, नामकोम स्थित स्व. दुर्गा सोरेन चौक पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होने दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन भी थे।
नेतृत्व करने की क्षमता अद्भुत थी
सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान कहा कि दुर्गा सोरेन हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लिए उनके साथ खड़ा रहते थे। उनकी नेतृत्व करने की क्षमता अद्भुत थी। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।