[Team insider] ईडी की लगातार हो रहे कार्रवाई से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है और नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ईडी कार्रवाई के बाद राज्य में हड़कंप मचा हुआ है अवैध कमाई करने वाले डरे हुए हैं। वहीं ब्यूरोक्रेट्स भी बात करने से घबरा रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जिनकी पकड़ सत्ता के गलियारों में है और ऐसे जैसे लोगों की मोबाइल अभी बंद मिल रहे हैं या आउट ऑफ रीच बता रहा है।
बातचीत से कई नए खुलासे आ सकते हैं सामने
अब वहीं इसी मामले में विशाल चौधरी के घर से बरामद आईफोन डिटेल मिल गया है। कई राजनेता, बिल्डर्स और ब्यूरोक्रेट्स के बीच हुई बातचीत से कई नए खुलासे सामने आ सकते हैं। पूरे सिंडीकेट की परत दर परत खुलासे सामने आने की संभावना भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस राज के जरिये ईडी अब उस शख्स के यहां पहुंचेगी, जिन्होंने विशाल चौधरी को पनाह दे रहा था।
निशिकांत तंज कसते हुए फिर किया ट्वीट
वही ईडी की छापेमारी के बाद निशिकांत दुबे लगातार ट्विटर पर नई-नई जानकारी दे रहे हैं। हलांकि इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुप्रिया भट्टाचार्य ने यह भी कहा था कि आखिर ईडी की कार्रवाई से पहले निशिकांत दुबे को कैसे पता चल जाता है, जिसके बाद निशिकांत दुबे ने तंज कसते हुए आज एक बार फिर ट्वीट किया है। अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांसद ने लिखा है। चौधरी जी के मोबाइल का सब डीटेल लैब ने निकाल लिया है, मैं किश्त में बताउंगा, नहीं तो झारखंड माल मुद्रा पार्टी कहेगी कि पहले क्यों बताए ? पहले पत्रकार, फिर मेरा वार, होगा ख़त्म झारखंड का भ्रष्टाचार।
अवैध खनन और परिवहन से जुड़े लोग ईडी के रडार पर
अवैध खनन मामले अबतक दो दर्जन से अधिक लोगो से पुछताछ की गयी है। ईडी के निशाने पर अवैध खनन परिवहन से जुड़े विभागीय अधिकारी और कारोबारी है। बताया जा रहा है कि ईडी अमित अग्रवाद, विनोद सिंह, प्रेम प्रकाश के परिजन, साहेबगंज और पलामू के डीटीओ से पुछताछ करेगी। ईडी की टीम अबतक आधा दर्जन से अधिक डीएमओ से पुछताछ कर चुकी है। जिसमें पाकुड़, साहेबगंज, दुमका, हजारीबाह, रामगढ़ चतरा, सहायकेला, प। सिंहभूम के डीएमओ शामिल है। हालांकि कुछ जिलों के डीएमओ से पुछताछ बांकि है। वही अमित अग्रवाल, विनोद सिंह और प्रेम प्रकाश के परिवार के लोगो से ईडी पुछताछ करेगी, इसकी जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने ट्वीट पर भी दिया है। सांसद अपने ट्वीट पर लिखा है। जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने अमित अग्रवाल, विनोद सिंह व प्रेम प्रकाश के परिवार को बुलाने का फ़ैसला किया है।