अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA ने ब्रह्मांड के सबसे अद्भुत नजारे को शेयर किया है। इस तस्वीर में ब्रह्मांड के रंगीन नज़रों को दर्शाया है, और वो भी हाई रिजॉल्यूशन में। यह तस्वीर जेम्स वेब टेलिस्कोप से ली गई पहली तस्वीर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और नासा ने मिलकर रिवील किया था। जिसके बाद 6 और फोटोज भी जारी किया गया। बता दे की इस बात को गूगल ने भी अपने सर्च ईमेज के माध्यम से भी सूचन दी है, जिसमे जेम्स वेब टेलिस्कोप बना हुआ है।
चलिए जानते है सभी तस्वीरो की खास बातों के बारे में:
आकाशगंगा समूह 1(Galaxy Cluster 1)

यह तस्वीर जेम्स वेब टेलिस्कोप द्वारा ली गई है। जिसको पहली बार जो बाइडेन और नासा ने मिलकर शेयर किया था। इस अद्भुत रंगीन तस्वीर में आकाशगंगा समूह दिख रहा है। नासा ने कहा की गैलेक्सी के साथ ब्लैक होल पर भी ठीक से रिसर्च किया जा सकता है।
आकाशगंगा समूह 2 (Galaxy Cluster 2 )

दूसरी तस्वीर में भी पिछला आकाशगंगा ही है। लकिन इस बार इससे करीब से देखा जा सकता है। नासा के अनुसार टेलिस्कोप को यह तस्वीर बनने में कुल चार दिन का समय लगा हैं।
सदर्न रिंग (Southern Ring)

इस तस्वीर में नेबुला के तारे को देखा जा सकता है। यह नेबुला, गैस और डस्ट से बनने वाले बदल होते है, जिसके बीच तारों का जन्म होता है। बतया जा रहा है की इस नेबुला का यह तारा खत्म होने की कगार पर है। सदर्न रिंग धरती से 2 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।
स्टीफंस क्विनटेट (Stephen’s Quintet)

चौथा तस्वीर स्टीफंस क्विनटेट देश का पहला आकाशगंगा समूह है, जिसमे 4 से 5 गैलेक्सी मौजूद हैं। यह गैलेक्सी हर दिन एक दुसरे के करीब आ जाती है।
कैरिना नेबुला (Carina Nebula)

यह कैरिना नेबुला टेलिस्कोप द्वारा ली गई पांचवी तस्वीर है। कैरिना पृथ्वी से 7,600 प्रकाश वर्ष दूर है। और यह नाबुला ब्रह्मांड में सबसे बड़ा है। तस्वीर में नेबुला काफी खूबसूरत दिख रहा है, जैसे आकाश और पर्वत का अनोखा दृश्य हो। वैसे तस्वीर में ऊपर की तरफ गैस है ओर नीचे की तरफ डस्ट है।
WASP-96b ग्रह

WASP-96b ग्रह धरती से 1,150 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस फोटो में प्लानेट वातावरण में मौजूद वेवलेंथ को दर्शाया गया है। इस ग्रह में वॉटर वेपर होने की संभावना भी जताई गई है
बृहस्पति ग्रह(Jupiter planet)

नासा ने हमारे सोलर सिस्टम का गृह बृहस्पति की भी शेयर की है। यह तस्वीर तब ली गई जब टेलिस्कोप ने घुमते चीजों को टारगेट बना कर अपने कैमरे की परफॉर्मेंस टेस्ट कर रहा था। इस तस्वीर में बृहस्पति के साथ तीन चंद्रमा यूरोपा, थेबे और मीटिस को भी देखा जा सकता है।