आज भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर की 93 वीं जयंती है। इस अवसर पर आज अयोध्या में एक चौक का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखा गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस चौक का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक विडियो जारी कर इस चौक के नामकरण के लिए यूपी सरकार को धन्यवाद कहा साथ ही लाता मंगेशकर को श्रदांजलि देते हुए इस चौक की विशेषताओं के बारे में भी बताया। बता दें कि इसी वर्ष 6 फरवरी को मुंबई के अस्पताल में लता मंगेशकर का निधन हो गया था।
लता मंगेशकर चौक की विशेषताएं
लता मंगेशकर चौक के बीचो-बीच भारतीय संगीत का वाद्ययंत्र ‘वीणा’ स्थापित किया गया है। वीणा के चारों ओर 92 कमल पुष्प बनाए गए हैं जो लता मंगेशकर के 92 वर्ष के उम्र को दर्शाता रहा है। जो लोगों के आकर्षण केंद्र बना हुआ है। इस वीणा की लंबाई 40 फुट, ऊंचाई 12 मीटर और वजन 14 टन है। इसके निर्माण में 7.9 करोड़ रुपय खर्च हुए हैं। इस वीणा का निर्माण पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित राम सुतार किया है जिसमें करीब 2 महीना का समय लगा।