अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। यहां उन्होंने भगवार श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इससे पहले सरयू की पूजा कर PM मोदी ने रामलला के दर्शन भी किए। दीपोत्सव के दौरान PM मोदी ने भाषण भी दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में धार्मिक स्थानों के विकास को सरकार ने जारी रखा है। उन्होंने विरोधी दलों की सरकारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक वक्त था जब भारत में श्रीराम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाए जाने लगे थे। इस कारण धार्मिक स्थलों का विकास पिछड़ गया था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
IND VS PAK : भारत ने चार विकेट से हासिल की जीत, रोमांचक रहा आखिरी ओवर
कण कण में हैं राम : PM मोदी
PM मोदी ने कहा कि भगवान राम अयोध्या के कण कण में समाहित हैं। जब श्रीराम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर भगवान राम के आदर्श व मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया गया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। भगवान राम ने अपने वचन, अपने विचारों, अपने शासन, अपने प्रशासन में विकास के मूल्यों को गढ़ा है। PM मोदी ने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।