2002 से लगातार चार बार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र MLC चुने गए केदारनाथ पांडेय का निधन सोमवार को हो गया। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। मेदांता अस्पताल में वे ब्रेन हेमरेज होने के कारण एडमिट हुए थे। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और सोमवार को उनका निधन हो गया। केदारनाथ पांडेय बिहार में सबसे लंबे अर्से तक विधान परिषद का सदस्य रहने वाले नेता रहे हैं। CPI से जुड़े केदारनाथ पांडेय चार बार चुने गए हैं।
बिहार के मुख्य सचिव को साइबर अपराधियों ने बनाया निशाना
बिहार विधान परिषद में केदारनाथ पांडेय
- 2002
- 2008
- 2014
- 2020
माध्यमिक शिक्षक संध के अध्यक्ष
केदारनाथ पांडेय 1965 में शिक्षक बने। उसके बाद 1981 में 1981 से 1995 तक प्रधानाचार्य और 1995-1996 तक प्रधानाध्यापक भी रहे। इसके अलावा केदारनाथ पांडे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के वर्तमान में अध्यक्ष भी थे।