मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांटाटोली चौक में बन रहे फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया। मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं लंबे समय से चल रहे फ्लाईओवर के कामों को लेकर भी अधिकारियों से बातचीत भी की। कामों को लेकर जायजा लिया मीडिया से बात करते हुए कहा राज्य की जनता की सहूलियत के लिए अवलोकन करने के लिए पहुंचा हूं। अधिकारियों को भी निर्देशित दिया गया जल्द से जल्द इस काम को पूरा करें।
ये भी पढ़ें : Jamshedpur : स्टील मैन ऑफ़ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध पद्मश्री डॉ जे. जे. ईरानी का निधन, अंतिम दर्शन के लिए लगी भीड़
कांटा टोली सबसे व्यस्तम जगहों में से एक है
वहीं सीएम ने कहा कि राजधानी रांची में कांटा टोली सबसे व्यस्तम जगहों में से एक है और इसी का समाधान किया जा रहा है और इन सभा चीजों को ठीक करने के लिए एक योजनाबद्ध तरीके से प्लान किया गया है। वर्तमान स्थिति में बहुत हंड्रेड परसेंट तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन लोगों सहुलियत मिले हम लोग का प्रयास रहते हैं। वहीं सारे कंपनियों को निर्देश है और इसीलिए को लेकर के हम लोग यहां आए हुए हैं। फ्लाईओवर का काम कंप्लीट हो जाना चाहिए यह हम लोग बनाकर चल रहे हैं। वहीं काफी समय लगने के प्रश्न पर कहा कि बीच में कई ऐसी चीजें आई, जिसकी वजह से थोड़ी लेट हुई है। लेकिन हमारा प्रयास होगा कि जितना जल्दी से जल्दी हो सके या फ्लाईओवर का निर्माण हो जाए जिससे कि आप लोगों को जाम का सामना करना ना पड़े।