Team Insider: बिहार के औधोगिक प्रशिक्षक केन्द्रों को जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सलेंस बनाएगी टाटा टेक्नोलॉजी टीम।
सेंटर ऑफ एक्सलेंस की स्थापना
इसे बनाने के लिए मंत्रीमंडल ने अपनी स्वीकृति दे दी हैं। जिसके बाद राज्य के सभी सरकारी ITI को उन्नत बनाने की योजना बनाई गई है। जिसकी पुष्टि करते हुए श्रम संसाधन मंत्री जीबेश कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया की जल्द ही बिहार में सेंटर ऑफ एक्सलेंस की स्थापना होगी। इस योजना में कुल 5436.22 करोड़ लागत लगेगी। इस योजना का 88% खर्च टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा किया जाएगा। इस योजना से युवा वर्ग को काफी फायदा होने वाला है। बिहार की आई.टी.आई पुराणी तकनीक के सहारे चल रही थी। इसमें नई तकनीकों का जुड़ना आवश्यक था। इस योजना से राज्य में प्रशिक्षित मानव बल की संख्या बढ़ेगी।