दो दिल मिले। दोनों साथ रहने लगे। लेकिन शादी तक बात आई तो लड़के ने लड़की के 35 टुकड़े कर दिल्ली की गलियों में फेंक दिया। पांच महीने पुरानी इस वारदात ने सबको सन्न कर दिया है। अब आरोपी आफताब पुलिस की गिरफ्त में है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा के ह’त्या की बात भी कबूल ली है।
यह भी पढ़ें : RCP सिंह की शराब थ्योरी, शराब से होगा बिहार का विकास
8 नवंबर को श्रद्धा के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
वैसे तो आफताब ने इस घिनौनी वारदात को पांच महीने पहले ही अंजाम दे दिया था। लेकिन मामले ने तूल तब पकड़ा जब श्रद्धा के पिता विकास मदान ने 8 नवंबर को श्रद्धा की मिसिंग शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली की रहने वाली श्रद्धा मुंबई के मलाड स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात आफताब से हुई थी। इसके बाद दोनों दिल्ली लौट आए थे। यहीं लिव इन में रहते थे। लेकिन श्रद्धा पांच महीने से लापता थी।
शादी के विवाद के बाद आफताब ने कर दिया काम तमाम
पुलिस काम पर लगी तो उसे आफताब का लिंक मिला। आफताब अरेस्ट हुआ तो पूरी कहानी सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आफताब ने पुलिस को बताया है कि लिव इन में रहने के बाद श्रद्धा उस पर शादी का दबावबनाने लगी थी। 18 मई को भी इसी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। फिर आफताब ने श्रद्धा का गला घोंट दिया। इसके बाद उसके टुकड़े कर महरौली के जंगलों में फेंक दिए।
श्रद्धा का घर बंद मिला तो की शिकायत
श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्ते से ऐतराज था। विरोध करने पर बेटी और आफताब ने मुम्बई को छोड़ दिया था। लेकिन उन्हें यह जानकारी थी कि दोनों छतरपुर इलाके में रहते हैं। मई में ही कुछ दिनों तक जब बात नहीं हुई। तो वे फ्लैट पर गए। लेकिन ताला बंद होने पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो ये खौफनाक वारदात सामने आई है।