[TeamInsider]: बिहार सरकार (Bihar Government) के मंत्रियों ने साल के अंत में अपनी संपत्ति घोषित (Property Declared) की है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chif Minister Nitish Kumar) करोड़पति नहीं हैं। उनके पास कुल संपत्ति 75.36 लाख ही है। इसमें 58 लाख से अधिक अचल संपत्ति की कीमत है। जबकि नीतीश सरकार (Nitish Kumar) के अधिकांश मंत्री करोड़पति हैं। कई मंत्रियों की संपत्ति एक साल में 32 लाख से 78 लाख रुपए तक बढ़ी है।
उपमुख्यमंत्री की संपत्ति 78 लाख बढ़ी
बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद की संपत्ति एक साल में 78 लाख रुपए बढ़ गई है। दिसंबर 2020 में इनकी कुल संपत्ति 1.50 करोड़ रुपए थी, जबकि दिसंबर 2021 में इनकी संपत्ति 2.28 करोड़ रुपए हो गई है। इनके पास 2.50 लाख का गहना है वहीं पत्नी के पास 20 लाख का गहना है। टोयोटा इनोवो, स्कोर्पियो, टाटा इंडिगो और बोलेरो गाड़ी भी है। कुल चल संपत्ति- 40.12 लाख, अचल संपत्ति- 1.88 करोड़ है।
स्वास्थ्य मंत्री की संपत्ति में 32.58 लाख रुपए का इजाफा
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की संपत्ति में एक साल में 32.58 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। सोना, चांदी बढ़ी है। दिसंबर 2021 में घोषित की गई संपत्ति के अनुसार इनके पास 215 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 6.65 लाख रुपए तथा पत्नी के पास 610 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 18.35 लाख रुपए है। चांदी 6.5 किलो है जिसकी कीमत 2.95 लाख रुपए है। टाटा सफारी और राइफल भी है। पत्नी को 27 लाख रुपए लोन भी दिया है। पति-पत्नी की कुल संपत्ति- 3.22 करोड़ है। जिसमें चल संपत्ति- 2.35 करोड़, अचल संपत्ति 87 लाख है। पिछले साल तक कुल संपत्ति 2.90 करोड़ रुपए थी।
सुमित कुमार सिंह- विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री
इनके पास 370 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत अभी 16.88 लाख रुपए से अधिक है। जबकि पत्नी के पास 475 ग्राम सोना, 620 ग्राम चांदी तथा डायमंड का एक सेट है। सोने की कीमत 21.67 लाख, चांदी की कीमत 37820 तथा डायमंड सेट 3.20लाख रुपए का है। पिस्टल व राइफल भी है जिसकी कीमत उन्होंने नहीं बताई है। एक क्वॉलिस गाड़ी भी है। पति-पत्नी की कुल संपत्ति- 4.47 करोड़ है। चल संपत्ति- 1.06 करोड़, अचल संपत्ति- 3.41 करोड़ से अधिक है।
जनक राम- खान एवं भूतत्व मंत्री
इनके पास महिंद्रा स्कॉपिर्यो, टोयोटा इनोवा है। 150 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 7.50 लाख है। पत्नी के पास 250 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 12.50 लाख है। चांदी 500 ग्राम है जिसकी कीमत 34000 रुपए है। अन्य संपत्ति में एक राइफल, एक पिस्टल भी है। पति पत्नी की कुल संपत्ति 3.16 करोड़ है। चल संपत्ति 1.12 करोड़ तथा अचल संपत्ति 2.03 करोड़ है।
प्रमोद कुमार- गन्ना उद्योग मंत्री
इनके पास 75 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 2.40 लाख रुपए तथा पत्नी के पास 258 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 8.25 लाख रुपए है। चांदी 750 ग्राम है, जिसकी कीमत 32 क और ट्रैक्टर के साथ राइफल और पिस्टल भी है। पति-पत्नी की कुल संपत्ति- 4.94 करोड़ है। चल संपत्ति- 1.26 करोड़, अचल संपत्ति- 2.98 करोड़ है।