एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय और चीन के सैनिकों के बीच यह झड़प 9 दिसंबर को हुई है। झड़प अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में एलएसी पर हुई है। बताया जाता है कि एलएसी के करीब आने की चीनी सैनिक कोशिश कर रहे थे। लेकिन उनके इस प्रयास को भारतीय सैनिकों ने विफल कर दिया है।
BJP की ‘B टीम’ बताए जाने पर फिर भड़के PK, ललन सिंह के सियासी वजूद पर उठाया सवाल
घायल भी हुए जवान
चीनी सैनिकों के दुस्साहस का भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स बताते हैं कि दोनों तरफ के कुछ सैनिकों को चोट लगी है। इसमें भारतीय सैनिक घायल भी हुए हैं। लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। भारतीय सैनिकों के जवाब देने का ही नतीजा रहा कि चीनी सैनिकों को उलटे पांव लौटना पड़ा। इसके बाद झड़प में घायल सभी भारतीय जवानों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है।
फ्लैग मीटिंग में शांति का प्रयास
इस घटना के बाद शांति के प्रयास भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के आमने-सामने आने के बाद भारत के एरिया कमांडर ने अपने समकक्ष चीनी अफसर से फ्लैग मीटिंग की। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान दोनों पक्ष इस मामले को मिल-जुलकर हल करने पर सहमत हुए। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच LAC पर लगातार विवाद की स्थिति रही है। लेकिन बीते दिनों गलवान घाटी में भी भारत और चीन के बीच संघर्ष के बाद झड़प का यह पहला मौका है।