हरमू पावर हाउस के पीछे फल मंडी के ठीक नजदीक हाउस नंबर H:166 चंदन सिंह के घर चोरी हुई। इनके घर में जनवरी में बेटी की शादी थी। बेटी की शादी के लिए खरीदे गए कीमती समानों, गहनों सहित नकद पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं चोरी के सामानों की कीमत लगभग 20 लाख आंकी गयी है।
मिली जनकारी के अनुसार महज 4 घंटे के लिए घरवाले बाहर गए हुए थे, इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पुलिस घर के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों के शिनाख्त में जुटी है।
इसे भी पढ़ें: Bokaro: अपहृत सुपरवाइजर का बाइक लावारिस हालत में बरामद, पुलिस पर गम्भीर आरोप
अरगोरा थाना क्षेत्र में चोर हुए बेलगाम
राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बता दें अरगोड़ा थाना क्षेत्र में आये दिन एसी चोरी की घटना को अंजाम दी जाती है। लगभग 4 महीनें पहले भी रात के समय चोरों के द्वारा लाखों रूपये की चोरी की घटना सामने आयी थी, अरगोरा थाना के तरफ से आश्वाशन दिया गया था जल्द ही इन चोरियों पर लगाम लगाई जायेगी।