बिहार में आने वाले कुछ दिन मौसम के हिसाब से ठंडे रहने वाले हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 16 जनवरी से फिर ठंड बढ़ेगी। वैसे इसका असर 15 जनवरी से ही दिखने लगा। राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में ठंडी हवा का असर दिखने लगा। अब संभावना ये है कि बिहार में ठंड की इस नई लहर का असर आने वाले कुछ दिनों तक प्रभावित करेगा।
चिराग ने दी शिक्षामंत्री चंद्रशेखर को चुनौती, CM पर भी भड़के
20 तक रहेगा प्रभाव
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 16 से 18 जनवरी तक बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसका असर पूरे राज्य पर कमोबेश पड़ेगा। दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। कई जिलों में ठंड का यह असर 20 जनवरी तक रह सकता है।
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
पटना | 26 डिग्री | 9.2 डिग्री |
गया | 26.4 डिग्री | 9.8 डिग्री |
भागलपुर | 21.7 डिग्री | 9 डिग्री |
पूर्णिया | 22.7 डिग्री | 7.7 डिग्री |