बिहार में 17 सालों से सत्ता की फ्रंट सीट पर बैठी जनता दल यूनाइटेड आज दो फाड़ हो सकती है। दरअसल, मतभेद तो पहले से ही चल रहे थे, अब बात मनभेद के स्तर पर पहुंच चुकी है। उपेंद्र कुशवाहा की बगावत आज मुकाम तक पहुंच सकती है। दो दिनों की बैठक के बाद आज उपेंद्र कुशवाहा बड़ा ऐलान करेंगे।
नीतीश की अकुलाहट, अखिलेश की बेचैनी, उद्धव को झटका… क्या पटरी से उतरी विपक्ष की रणनीति?
उपेंद्र कुशवाहा के पास दो विकल्प
जदयू से बगावत के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा के पास दो विकल्प हैं। इसमें पहली संभावना यह है कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू नहीं छोड़ेंगे। यही बात उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं। लेकिन बदली परिस्थितियों उपेंद्र कुशवाहा दूसरी संभावना पर भी विचार कर सकते हैं। दूसरी संभावना यह है कि उपेंद्र कुशवाहा फिर नई पार्टी बनाएंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में करेंगे खुलासा
दो दिनों तक जदयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इसी प्रेस कांफ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा अपनी अगली रणनीति का खुलासा कर सकते हैं।




















