• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

शिक्षा मंत्री क्यों नहीं चाहते कि क्षेत्रीय भाषा में शामिल रहे भोजपुरी और मगही, कहीं यह वजह तो नहीं

January 6, 2022
NEET छात्रा मौत मामला पटना, प्रशांत किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस जन सुराज, शंभू गर्ल्स हॉस्टल पटना, SIT जांच बिहार पुलिस

बिहार की राजनीति में ‘जन सुराज’ का मास्टरस्ट्रोक.. 44 संगठन जिलों और 12 क्षेत्रों के नए मॉडल से जमीनी मजबूती की तैयारी

February 22, 2026
Nitish Kumar honoring Vaibhav Suryavanshi at Sankalp Sabhagar Vaibhav Suryavanshi receiving 50 lakh cheque Bihar CM with U19 World Cup 2026 winner 1 Anne Marg Patna sports felicitation event

नीतीश कुमार ने U-19 वर्ल्ड कप चैंपियन वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख से किया सम्मानित.. कहा- ‘सीनियर टीम में रचेंगे इतिहास’

February 22, 2026
AI समिट विवाद पर कांग्रेस का ‘पुतला प्रदर्शन’.. युवाओं की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला

AI समिट विवाद पर कांग्रेस का ‘पुतला प्रदर्शन’.. युवाओं की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला

February 22, 2026
जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! 67 करोड़ की टैक्स छूट से हर ब्लॉक में 16 लाख की अतिरिक्त मदद

जीविका दीदियों की बल्ले-बल्ले! 67 करोड़ की टैक्स छूट से हर ब्लॉक में 16 लाख की अतिरिक्त मदद

February 22, 2026
बर्ड फ्लू का खतरा! पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में हाई अलर्ट, 24 घंटे मॉनिटरिंग शुरू

बर्ड फ्लू का खतरा! पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में हाई अलर्ट, 24 घंटे मॉनिटरिंग शुरू

February 22, 2026
Bihar meat shop inspection image, खुले में मांस बिक्री पर कार्रवाई, नगर निकाय द्वारा मांस दुकान जांच, Bihar municipal team sealing meat shop

बिहार में खुले में मांस-मछली बिक्री पर शिकंजा.. लाइसेंस बिना दुकानें होंगी सील, नगर निकायों को सख्त कार्रवाई का आदेश

February 22, 2026
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, 45 भर्ती परीक्षाओं की पूरी समय-सारिणी जारी!

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, 45 भर्ती परीक्षाओं की पूरी समय-सारिणी जारी!

February 22, 2026
अमित शाह का लखीसराय में राहुल गांधी पर पलटवार.. छठी मैया का अपमान कर कांग्रेस ने खुद का सूपड़ा साफ कर लिया

25 फरवरी को बिहार आएंगे अमित शाह.. चिकन नेक कॉरिडोर और सीमा सुरक्षा पर बड़ा संकेत

February 22, 2026
नितिन नवीन पटना स्वागत, मिलर हाई स्कूल मैदान भाजपा कार्यक्रम, BJP leaders Patna event, नितिन नवीन संबोधन बिहार

भाजपा अध्यक्ष नीतिन नवीन बोले- ‘इटालियन कांग्रेस और अर्बन नक्सल सोच देश को कर रही कमजोर’

February 22, 2026
बिहार के जेल अब सजा की जगह बन रहे हैं नई जिंदगी का आगाज!

बिहार के जेल अब सजा की जगह बन रहे हैं नई जिंदगी का आगाज!

February 22, 2026
Bhupen Bora joining BJP image, Assam BJP headquarters event photo, Sanju Barua BJP entry, Amit Shah meeting with Assam leaders

असम में सियासी भूचाल: 30 साल बाद कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए भूपेन बोरा.. चुनाव से पहले बड़ा झटका

February 22, 2026
Manoj Tiwari Holariya song still, Manoj Tiwari Holi political song, Bhojpuri Holi 2026 video, BJP MP Manoj Tiwari Holi celebration

खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया.. मनोज तिवारी के होलरिया गीत ने राजनीति में मचाई हलचल

February 22, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, February 22, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

शिक्षा मंत्री क्यों नहीं चाहते कि क्षेत्रीय भाषा में शामिल रहे भोजपुरी और मगही, कहीं यह वजह तो नहीं

by WriterOne
January 6, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider]: झारखंड (Jharkhand) के शिक्षा मंत्री (Education Minister) जगरनाथ महतो (jagarnath Mahto) ने मुख्‍यमंत्री (CM) हेमन्‍त सोरेन (Hemant Soren) को पत्र लिखकर धनबाद और बोकारो जिला से मगही और और भोजपुरी को क्षेत्रीय भाषा की श्रेणी से हटाने का आग्रह किया है। उनकी इस मांग के कई मायने हो सकते हैं। धनबाद को एबीसी यानी आरा, बलिया और छपरा वालों का शहर कहा जाता है| एबीसी की मुख्‍य बोली भोजपुरी है। बोकारो पर भी इसका असर है। ऐसे में लोग शिक्षा मंत्री की मांग का निहितार्थ ढूंढ रहे हैं। यह सिर्फ मांग भर है या इसके पीछे की वजह कुछ और है।

जनजातीय बहुल क्षेत्र से आते हैं शिक्षामंत्री

जगरनाथ महतो खुद गिरिडीह के जनजातीय बहुल डुमरी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। पिछले चार टर्म से यहां से एमएलए हैं। कोरोना संक्रमण से उनकी तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गई थी। मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन की पहल पर उन्‍हें बेंगलुरू में भर्ती कराया गया| लंग्‍स ट्रांसप्‍लांट के बाद जान बची। जाहिर है उनकी आस्‍था हेमन्‍त सोरेन के प्रति और बढ़ गई है। हेमन्‍त सोरेन क्षेत्रीय भाषाओं को झारखंड में स्‍थान देने के प्रति कंजूस रहे हैं। जनजातीय और स्‍थानीय की सीटों पर बाहर के लोगों के लोग नौकरी कर रहे हैं, तर्क देकर अपने वोटरों को रिझाते रहे हैं। राज्‍यस्‍तरीय नौकरियों से उन्‍होंने मगही, भोजपुरी आदि को बाहर कर दिया है। इसे लेकर बड़ा बवाल मचा। कांग्रेस के विधायक अपने वोट बैंक की खातिर आक्रामक मुद्रा में आये| दबाव की राजनीति शुरू हुई। मगही, भोजपुरी, अंगिका आदि के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर प्रदेश अध्‍यक्ष तक कूदे।

भोज में कांग्रेसी विधायक थे नदारद

बीते विधानसभा सत्र के प्रारंभ में मुख्‍यमंत्री ने अपने गठबंधन दलों के लिए भोज का आयोजन किया था| इस भोज में कांग्रेसी विधायक नदारद हो गये। उसके तुरंत बाद जिलों के लिए क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी हुई| जिसमे मात्र कुछ जिलों में मगही और भोजपुरी को स्‍थान दिया गया। अब शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की भोजपुरी और मगही को हटाने की मांग असमंजस पैदा करने वाली है। यह स्‍थानीय और बाहरी तथा वोट बैंक से जुड़ा सवाल भी है।

जेएसएससी परीक्षाओं में 12 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को मिली थी मंजूरी

बता दें कि 5 अगस्‍त 2021 को राज्‍य मंत्रिमंडल की बैठक हुयी थी| जिसमे झारखंड राज्‍य कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के लिए 12 क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को मंजूरी दी गयी। उसके अगले दिन ही यानी छह अगस्‍त को हेमन्‍त कैबिनेट के सदस्‍य पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मुख्‍यमंत्री को पत्र लिखा| 12 भाषाओं की सूची में भोजपुरी और मगही नहीं होने पर पत्र में खासी नाराजगी थी। पत्र में कहा था कि भोजपुरी और मगही को क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में शामिल नहीं किये जाने से पलामू प्रमंडल के तीनों जिले यानी पलामू, गढ़वा और लातेहार तथा चतरा के उम्‍मीदवारों को चयन में समान अवसर नहीं मिल सकेगा। पलामू के तीनों जिलों और चतरा में भोजपुरी और मगही का प्रमुखता से इस्‍तेमाल किया जाता है। यह भी कहा था कि हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और कोडरमा में भी भोजपुरी और मगही का प्रमुखता से प्रचलन है। उन्‍होंने दलील भी दी थी कि राज्‍य सरकार के फैसले के अनुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में झारखंड से मैट्रिक एवं इंटर पास ही शामिल हो सकते हैं। ऐसे में बिहार, उत्‍तर प्रदेश के लोगों के शामिल होने की संभावना नहीं बनती है। जैसे क्षेत्रीय भाषा की सूची में बांग्‍ल और उड़िया शामिल रहने के बावजूद बंगाल और ओडिसा के उम्‍मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होने के योग्‍य नहीं है।

Related Post

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

July 13, 2025
हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

June 30, 2025

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

June 11, 2025

राहुल गांधी चाईबासा MP-MLA कोर्ट में होंगे हाजिर.. अदालत ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

June 10, 2025

दरअसल मिथिलेश ठाकुर गढ़वा से विधायक हैं जहां प्रचुर मात्रा में भोजपुरी और मगही भाषी हैं। ऐसे में उनकी पीड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ भोजपुरी और मगही भाषी लोगों को लेकर भी थी। इस तरह हेमन्‍त सरकार के दो मंत्रियों की भाषा भोजपुरी और मगही के सवाल पर धुर विरोधी वाली है। स्‍थानीय और बाहरी हमेशा से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुद्दा रहा है, यह सवाल उनके वोट बैंक के लिए अनुकूल भी है।

झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे:  हेमन्‍त सोरेन

पिछले अगस्‍त महीने में क्षेत्रीय भाषा की सूची से भोजपुरी और मगही को किनारे करने के बाद मुख्‍यमंत्री हेमन्‍त सोरेन ने एक मीडिया हाउस के साक्षात्‍कार में कहा था कि झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे। मगही और भोजपुरी यहां की क्षेत्रीय भाषा न होकर बाहरी भाषा है। झारखंड आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों की छाती पर पैर रखकर महिलाओं की इज्‍जत लूटते समय भोजपुरी भाषा में ही गाली दी जाती थी। आदिवासियों ने अलग राज्‍य की लड़ाई भोजपुरी और हिंदी के बूते नहीं बल्कि अपनी क्षेत्रीय भाषा के बूते लड़ी। दरअसल बीते अगस्‍त में संशोधित नियुक्ति नियमावली जारी करते हुए हिंदी, अंग्रेजी, संस्‍कृत को दरकिनार कर दिया गया। एक दर्जन क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल किया गया मगर भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका आदि को जगह नहीं मिली।

भाजपा हुई आक्रामक

तब विपक्षी भाजपा तो आक्रामक हुई ही, उसी दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने भी सरकार से भोजपुरी, मगही और मैथिली जैसी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल करने का आग्रह किया था। इंटक के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष केएन त्रिपाठी ने भी हेमन्‍त सोरेन के बयान पर आपत्ति करते हुए कहा था कि 2013-14 में भी हेमन्‍त सोरेन मुख्‍यमंत्री थे। उस समय भी भोजपुरी और मगही को लेकर विवाद उठा था। तब झारखंड के तत्‍कालीन कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और जयराम रमेश ने सोनिया गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय में बैठकर विवाद को विराम दिया था और दोनों भाषाओं को परीक्षाओं में शामिल करने का निर्णय किया गया था।

बता दें कि हेमन्‍त के भोज के बहिष्‍कार के बाद जिला स्‍तरीय नियुक्ति के लिए जारी क्षेत्रीय भाषा की सूची में लातेहार में मगही, पलामू में मगही और भोजपुरी, गढ़वा में मगही और भोजपुरी, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, देवघर और जामताड़ा में अंगिका, चतरा में मगही, बोकारों में भोजपुरी और मगही, धनबाद में भोजपुरी और मगही को मंजूरी मिली।

बहरहाल पक्ष-विपक्ष के तमाम विरोध और सहयोगी दल के दबाव के बावजूद सिर्फ जिला स्‍तरीय नियुक्तियों में ही भोजपुरी, मगही और अंगिका को स्‍थान मिल सका, वह भी चंद जिलों में जानकार मानते हैं कि हेमन्‍त सोरेन के प्रिय पात्र शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने खुद ऐसा सवाल उठाया होगा, सहज तरीके से गले नहीं उतरता।

Tags: Bojpurieducation ministerJharkhandmagahi
Share197Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

देवघर में 11 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला.. रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, सुल्तानगंज में कई ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव

रांची-भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की टाइमिंग में बदलाव.. जानिए नया शेड्यूल

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

रांची/भागलपुर: श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथधाम, देवघर में उमड़ने वाली अपार भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने...

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

हूल दिवस: पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों को किया नमन, देशभक्ति की प्रेरणा जागृत

by Insider Desk
June 30, 2025
0

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हूल दिवस के अवसर पर संथाल समाज के अदम्य साहस और पराक्रम को...

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

पटना में फिर घिर गये शिक्षा मंत्री.. सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग को लेकर गाड़ी के आगे लेट गए BPSC TRE 3 के अभ्यार्थी

by RaziaAnsari
June 11, 2025
0

पटना में आज बीपीएससी टीआरई तीन के अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार (Education Minister Sunil Kumar) का घेराव कर...

दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की बैठक.. राहुल गांधी देंगे टिप्स

राहुल गांधी चाईबासा MP-MLA कोर्ट में होंगे हाजिर.. अदालत ने जारी किया था गैर जमानती वारंट

by RaziaAnsari
June 10, 2025
0

झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं पर कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.