RANCHI : मंगलवार को केंद्रीय शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रांची के उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रांची के वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी, लॉ एंड ऑर्डर रांची के एसडीओ, कई डीएसपी समेत थाना इंचार्ज व केंद्रीय शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर सभी धर्म समुदाय ने आपस में सभी पर्व त्योहार को मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया। सभी से अमन, एकता, भाईचारा के साथ और समय पर त्योहार मनाने की अपील की गई। इसे लेकर सभी वरीय अधिकारियों ने चर्चा की और मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि रांची जिला प्रशासन नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए हुए है। वहीं शांति भंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।