JAMSHEDPUR: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का तीसरा दिन संपन्न हो गया। सोमवार को नदियों व जलाशयों में सूप, दौरा लेकर छठव्रती पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। सरायकेला के आदित्यपुर खरकई नदी तट, जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर और मानगो स्वर्णरेखा घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित कर शांति, सुख एवं समृद्धि की कामना की गई। वहीं मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत समाप्त हो जाएगा।
सोन नदी जल विवाद का ऐतिहासिक समाधान, बिहार-झारखंड के बीच समझौता
सालों से चले आ रहे सोन नदी जल बंटवारे के विवाद का अंततः समाधान हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता...