JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के हरिणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जैव विविधता उद्यान मुक्तेश्वर धाम हरिणा का निर्माण किया जा रहा है। जिसका शिलान्यास विधायक संजीव सरदार और डीएफओ ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। प्राकृतिक, वनस्पति विषयक ज्ञान, स्वच्छ वातावरण और पर्यटन का अद्भुत सामंजस्य संजोय सरकार करोड़ों की लागत से पर्यटन स्थल का निर्माण करा रही है। जिसे जैव विविधता उद्यान के नाम से जाना जाएगा। 24 करोड़ की लागत से राज्य सरकार की पहल पर यह उद्यान बनने के बाद पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
राजस्व कर्मियों के हड़ताल के बीच डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का ऐक्शन.. वेतन रोका, गाड़ियां-चाबियां वापस लेने का आदेश
बिहार में जमीन और राजस्व से जुड़े कामकाज को लेकर शुरू हुई अंचलाधिकारियों और राजस्व कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल (Bihar...




















