बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में मुजफ्फरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। केस राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया है। अधिवक्ता का कहना है कि दोनों नेता इस तरह की बयानबाजी कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ाने और दंगा फैलाने का काम कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ बोल कर राजनीतिक रोटी सेकने की कोशिश कर रहे हैं।
13 साल से फरार चल रहे कुख्यात नक्सली व एक अपराधी को STF ने किया गिरफ्तार
विवादित बयान देकर राजनीतिक रोटी सेकने की कि जा रही कोशिश
अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सनातन धर्म के प्रचारक महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के देश में करोड़ों अनुयायी हैं और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पुजारी भी हैं। उनके खिलाफ दोनों नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। जिससे देश के करोड़ों हिंदूओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। किसी के खिलाफ इस तरह से विवादित टिप्पणी करना कानूनी जुर्म है। साथ ही दोनों नेता पर इस तरह से बयानबाजी कर सामाजिक सौहार्द बिगड़ाने और दंगा फैलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। इन दोनों नेताओं के खिलाफ दफा 295(A),153, 153(A),505 और 34 भादवी के तहत केस दर्ज कराया गया है। इस मामले पर 16 मई को सुनवाई होगी।
“जिसका मन करता है वहीं बाबा बन जाता है”
जगदानंद ने धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि जिसका मन करता है वहीं बाबा बन जाता है। ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए, इस तरह के लोग उन्माद फैलाने का काम करते हैं। ये लोग संत नहीं हो सकते है। वहीं जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा था कि बाबा अगर इतने ही चमत्कारी है तो गरीब को अमीर क्यों नहीं बना देते, क्यों नहीं बॉर्डर से आर्मी हटा देते। जिसके बाद बीजेपी ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की थी।