• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

CM ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा, स्थानीय भाषा सीखें और बच्चों से उसी भाषा में बात करें

May 19, 2023

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025
लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

लीची म्यूजिक का पहला गाना लॉन्च.. “हिरोइन हई हम” ने मचाया धमाल, अंकुश राजा की धमाकेदार परफॉर्मेंस

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

तेजस्वी यादव ने बीजेपी को ‘छपरी, टपोरी और लफुआ’ बताया.. कहा- मुझे नमाजवादी और मौलाना कहते हैं

July 1, 2025
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन 43 अधिकारियों को सरकार ने जारी किया शो-कॉज नोटिस.. लापरवाही पड़ी भारी

बिहार में कई वरिष्ठ IAS अफसरों का ट्रांसफर.. मिला अतिरिक्त प्रभार

July 1, 2025
भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

भागलपुर में मजबूत हुए मुकेश सहनी.. टुनटुन साह और पूर्व मेयर सीमा साह VIP में शामिल

July 1, 2025
मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

मोकामा गोलीकांड: सोनू को हाईकोर्ट से राहत.. जमानत मंजूर, मोनू अब भी फरार

July 1, 2025
10 गाड़ी में नारा लगाने वाले साथ घूमते हैं.. मांझी ने चिराग की लोकप्रियता की खोली पोल

सिर्फ दलित नहीं, सबके नेता बनो.. जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान को दे दी नसीहत

July 1, 2025
कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

कल से 5 देशों की यात्रा पर जायेंगे PM मोदी.. पहली बार घाना, नामीबिया और त्रिनिदाद जाएंगे

July 1, 2025
Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

Bihar Transfer-Posting : राजस्व सेवा के 65 अधिकारी बनाये गये अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी

July 1, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 2, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

CM ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा, स्थानीय भाषा सीखें और बच्चों से उसी भाषा में बात करें

by
May 19, 2023
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों जब 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिला तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मौका था टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में  माध्यमिक विद्यालयों के लिए नवनियुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण का। मुख्यमंत्री ने समारोह में कहा यह तो शुरुआत है। बहुत जल्द हजारों की संख्या में शिक्षक नियुक्त होंगे। राज्य में शिक्षा का बेहतर माहौल, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस  दिशा में कई और अहम कड़ियां जुड़ने जा रही है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि स्थानीय भाषा जरूर सीखें और बच्चों से उसी भाषा में बात करें।

यह नियुक्ति पत्र नहीं जिम्मेदारी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि इतने बड़े समूह में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। लेकिन, यह नियुक्ति पत्र नहीं एक जिम्मेदारी है। बच्चों के भविष्य को संवारने का अहम कार्य आपको करना है। बच्चे हर दृष्टिकोण से मजबूत हों, इसमें आपकी अहम भूमिका होने वाली है। समाज में शिक्षक “भगवान” के समान होते हैं। ऐसे में आप अपने कार्यों का निर्वहन इस तरह करें कि वह पूरे समाज और राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो।

नियुक्तियों का शुरू हो चुका सिलसिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो चुका है । पिछले 3 वर्षों में जेपीएससी सिविल सर्विसेज, सहायक लोक अभियोजक, कृषि पदाधिकारी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, आयुष चिकित्सक और सहायक अभियंताओं समेत कई पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्ति हो चुकी है। इसके अलावा शिक्षकों और अन्य पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यहां के नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

निजी क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर नियुक्ति 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्रों में भी लगातार रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने अब तक निजी कंपनियों में 10 हज़ार से ज्यादा युवाओं को नियोजित करने का कार्य किया है। सरकार ने इन सभी का डेटाबेस रखा है। मुझे इस बात की खुशी है कि यहां से काम करने के बाद कई नौजवान विदेशों में भी अपने कार्यों से झारखंड का मान सम्मान बना रहे हैं। इतना ही नहीं, अब निजी क्षेत्र में होने वाली नियुक्तियों में 75 प्रतिशत नियुक्ति स्थानीय को देना अनिवार्य कर दिया गया है।

Related Post

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

July 1, 2025

क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दे रही सरकार 

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय और क्षेत्रीय भाषाओं को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है । इस दिशा में क्षेत्रीय भाषाओं के शिक्षकों के पद पर भी नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों से कहा कि उनकी जहां भी पोस्टिंग होती है, वहां की स्थानीय भाषा को वे जरूर सीखें और बच्चों के साथ उसी भाषा में संवाद करें। इससे बच्चों के पढ़ने और सीखने की क्षमता में काफी इजाफा होगा, जिसका फायदा बच्चे के साथ उनके अभिभावक, परिवार, समाज और राज्य को मिलेगा।

विद्यालयों की होगी ग्रेडिंग,किए जाएंगे पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी। इस कड़ी में अब विद्यालयों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग में जो विद्यालय अव्वल होंगे, उसे सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों में पैरंट्स- टीचर्स मीट नियमित रूप से कराने को कहा, ताकि बच्चों को लेकर उनके अभिभावकों के साथ टीचर्स का बेहतर समन्वय बन सके।

उत्कृष्ट विद्यालय नई ऊंचाइयां हासिल करेंगी

सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी निजी स्कूलों की तर्ज पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करें , इसी सोच के साथ सरकार ने पहले चरण में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों की शुरुआत की है। आने वाले दिनों में 5 हज़ार विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालयों का दर्जा दिया जाएगा। इन विद्यालयों में पठन-पाठन को लेकर सभी आधुनिक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मुझे विश्वास है कि उत्कृष्ट विद्यालय सशक्त होने के साथ नई उंचाईयां हासिल करेंगी।

बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक तंगी नहीं बनेगी बाधा 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों की पढ़ाई आर्थिक तंगी के कारण प्रभावित नहीं हो, इसके लिए सरकार कई कदम उठा रही है। बच्चों की स्कॉलरशिप राशि बढ़ा दी गई है। हर तरह की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए भी सरकार आर्थिक मदद कर रही है। मेडिकल इंजीनियरिंग अथवा अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए आर्थिक सहायता देने का निर्णय सरकार ने दिया है। इतना ही नहीं, विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए भी विद्यार्थियों का पूरा खर्च सरकार वाहन कर रही है। इसके अलावा गुरुजी क्रेडिट योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आसान ब्याज दर पर 15 लाख रुपए तक का लोन देने की योजना सरकार ने शुरू की है।

कार्यप्रणाली में बदलाव लाने पर विशेष जोर 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और राज्य वासियों के हित में हम सभी को अपने कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है । विशेषकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य करना है। इन दोनों ही क्षेत्रों में इसकी बुनियाद को इतना मजबूत करना है ताकि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों हमें भी कोई इसे डिगा नहीं पाए।  इसके अलावा यहां आदिवासी दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को सामाजिक, आर्थिक शैक्षणिक  और बौद्धिक हर रूप से मजबूत बनाना है।

राज्य को पिछड़ेपन और समस्याओं से निजात दिलाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासियों और मूल वासियों ने लंबा संघर्ष किया। हजारों लोगों ने अपनी शहादत दी। लेकिन, अफसोस इस बात का है कि प्रचुर खनिज संसाधनों के बाद भी झारखंड देश के पिछड़े राज्यों में गिना जाता है। इतना ही नही, यह राज्य समस्याओं के जंजाल में भी जकड़ा है। ऐसे में हमारी सरकार ने झारखंड को तमाम समस्याओं से  निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प ले रखा है, और इस दिशा में हम तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

ये रहे मौजूद

मंत्री श्री आलमगीर आलम और श्री सत्यानंद भोक्ता एवं मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने भी समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार, जेईपीसी की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती किरण कुमारी पासी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री सुनील कुमार और झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Share196Tweet123

Related Posts

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

by WriterOne
July 1, 2025
0

तरैया. बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं...

संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

बिहार की राजनीति में सीमांचल को लेकर बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज पटना में महागठबंधन के नेताओं के स्थ मिलकर पीसी कर वोटर लिस्ट के पूर्ण...

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

पटना की बेटी आयशा ऐमन अपनी नई फिल्म में निभा रहीं बिहारी लड़की का किरदार

by RaziaAnsari
July 1, 2025
0

मुंबई की चकाचौंध भरी दुनिया में छोटे शहरों के कलाकारों के लिए अपने लिए जगह बनाना किसी संघर्ष से कम...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8

लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया पवित्र जिसका अपमान कर रही है भाजपा : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 1, 2025
संतोष सुमन की भविष्यवाणी.. 2030 तक बेरोजगार रहेंगे तेजस्वी यादव

सीमांचल में साम्प्रदायिक राजनीति के लिए ओवैसी से मिलेंगे तेजस्वी.. संतोष सुमन का बड़ा आरोप

July 1, 2025
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग से कर दी 5 बड़ी मांग.. कहा किसके वोटर कटेंगे सब पता है

July 1, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.