गुजरात के अहमदाबाद और गांधी नगर के बीच स्थित गिफ्ट सिटी की तर्ज पर पटना के पास फतुहा में फिटनेट सिटी का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा सात शहरों में नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जाएगा. औद्योगिक क्षेत्रों में पटना के साथ भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा और पूर्णिया भी शामिल है. 242 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर इस फिनेटक सिटी का निर्माण कराएगी. इसके लिए जमीन का अधिग्रहण कुल 408.81 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा.
इसके अलावा मंत्रिमंडल ने सात शहरों में नए औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है. स्वीकृत किए गए नए औद्योगिक क्षेत्रों में पटना के साथ भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा और पूर्णिया भी शामिल हैं. इसके लिए 1927 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा और इस पर करीब 797 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद डा. एस सिद्धार्थ ने इसकी जानकारी दी. इससे राज्य में लॉजिस्टिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार के अवसर तो बढ़ेंगे, साथ ही निवेश और रोजगार के अवसर भी वृद्धि होगी. बता दें कि गिफ्ट सिटी एक नियोजित स्मार्ट सिटी है, जो वॉक टू वर्क संस्कृति को बढ़ावा देती है. इसमें कार्यालय, आवासीय अपार्टमेंट, स्कूल, अस्पताल और अन्य मनोरंजन सुविधाएं भी शामिल हैं. डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार मंत्रिमंडल ने सात शहरों में औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है. उन्होंने बताया कि जहां-जहां औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है, वहां से रेल और सड़क मार्ग की सुगम कनेक्टिविटी का खासतौर से ध्यान रखा गया है.





















