धनबाद : झारखंड के कई जिलों में हाथियों ने इन दिनों आतंक मचा रखा है। अब हाथियों का एक झुंड धनबाद भी पहुंच गया है। जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भय का माहौल बन गया है । हाथियों का झुंड जिले के अति नक्सल प्रभावित जंगली और पहाड़ी इलाके में शामिल टुंडी थाना क्षेत्र पहुंचा के दो मुंडा पहाड़ी इलाके में है।
30 से 40 हाथी झुंड में शामिल
बता दें कि 30 से 40 हाथी झुंड में शामिल है। हालांकि अभी तक हाथियों का झुंड आक्रमक नहीं हुआ है। और किसी को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। वन विभाग एवं पुलिस स्थानीय ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। वही टुंडी थाना प्रभारी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में दो मुंडा पहाड़ी के आसपास हाथियों का झुंड फिलहाल मौजूद होने की सूचना मिली है । आम लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही वन विभाग को मशालचीयों को यथाशीघ्र भेजने का आग्रह किया गया है।
अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी
हाथियों का झुंड इससे पूर्व राज्य में कई लोगों की जान ले चुकी है। कुछ दिनों पूर्व की बात करें तो राज्य भर में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है । इससे पूर्व हाथियों का झुंड हजारीबाग में था वहां एक शख्स हमले का शिकार हो गया। ऐसे में धनबाद पहुंचे हाथियों के झुंड से आम लोगों में भय व्याप्त है।




















