JAMSHEDPUR : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पेशे-ए- इमाम मस्जिद के अध्यक्ष एवं अन्य विधि व्यवस्था से संबंधित बैठक जिला के उपायुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री एवं वरीय आरक्षि अधीक्षक कौशल किशोर एवं एसडीएम बैठक में मौजूद रहे, जहां दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही उपायुक्त ने कहा कि मस्जिदों के अध्यक्ष और पेशे इमाम से आग्रह किया कि दुर्गा पूजा के समय में किसी तरह का भी कोई वायरल वीडियो या फेक न्यूज़ कोई वायरल करता है तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दे, ताकि पूजा के समय में किसी तरह का कोई वारदात उत्पन्न ना हो। वहीं, सीनियर एसपी कौशल किशोर ने कहा के मस्जिद समितियों से आग्रह किया गया है कि आपस में सामंजस्य बनाकर भाईचारे के साथ पूजा को संपन्न करना है साथ ही उन्होंने शहर के संवेदनशील क्षेत्र में पूजा के समय कोई दिक्कत ना हो इसको लेकर भी दिशा निर्देश दिये।
AI की दुनिया में भारत बनेगा ‘फुल-स्टैक पावरहाउस’, सुंदर पिचाई का बड़ा बयान: बोले- लोकतांत्रिक AI का ब्लूप्रिंट है भारत
India AI future: भारत की तकनीकी महत्वाकांक्षा को नई उड़ान देते हुए गूगल के सीईओ Sundar Pichai ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस...




















