RANCHI : राजधानी रांची के ईसाई धर्मावलंबियों के द्वारा ख्रीस्त राजा के आगमन काल को लेकर शहर में आकर्षक शोभायात्रा निकाल गया। यह धार्मिक जुलुस शांतिपूर्वक प्रार्थना साज और संगीत इत्यादि के माध्यम से संचालित हुआ। शोभायात्रा का समापन राजधानी रांची के पुरुलिया रोड स्थित लोयला मैदान में प्रवेश कर प्रार्थना सभा में परिणत हो गई। ज्ञात हो कि आज से ठीक एक महीने के बाद ईसा मसीह का जन्म पर्व क्रिसमस होता है। आज के दिन शोभायात्रा निकालने के बाद ईसाई धर्म को मानने वाले लोग ईसा मसीह के आगमन की तैयारी में आध्यात्मिक रूप से जुड़ जाते हैं। निकाले गए शोभायात्रा में मिशनरी स्कूल के बच्चे-बच्चियाँ जो ईसाई धर्म के मानने वाले हैं ने भी हिस्सा लिया। शोभायात्रा काफी शांतिपूर्ण तरीके से और प्रभु ईसा मसीह के जयकारे एवं गायन आदिवासी रीति के पोशाक मे बच्चे धर्म के प्रति अपनी निष्ठा को प्रदर्शित किया।
गिरिराज सिंह पर भड़के पप्पू यादव.. बस हिन्दू-मुसलमान करते हैं, जहानाबाद आकर भी पीड़ित परिवार से क्यों नहीं मिले
Pappu Yadav vs Giriraj Singh: पटना में चार दिनों पूर्व NEET की तैयारी कर रही जहानाबाद की एक छात्रा की...




















