बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना, जहानाबाद और नालंदा में लगातार पांच रैलियां कर अपनी ‘बिहार अधिकार यात्रा’ की शुरुआत की। नालंदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है, जहां तेजस्वी ने आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें हराने का संकल्प लिया।तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है, जबकि बिहार की जनता रोजगार और विकास चाहती है। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर डिग्रीधारी युवाओं को बेरोजगार नहीं बैठना पड़ेगा और राज्य में उद्योग एवं निवेश लाकर नए अवसर पैदा किए जाएंगे।
शाहरुख खान ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उन्होंने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा किबारिश, धूप और आंधी के बावजूद हजारों लोग यात्रा में शामिल होकर बदलाव का संदेश दे रहे हैं। यादव ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और एनडीए के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम लोग अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे।स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वह रात में अस्पतालों का निरीक्षण करते हैं, जबकि मंत्री सोते रहते हैं। जनता अब परिवर्तन चाहती है और नीतीश सरकार को हटाकर विजन वाली सरकार लाना तय कर चुकी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई दी और तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह को इसे “प्रधानमंत्री का जन्मदिन पार्टी” बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि अमित शाह अब तक बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्यों नहीं बन पाए।






















