पिछले दिनों पटना में एक प्रदर्शन के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों पर ADM केके सिंह द्वारा लाठीचार्ज करने पर वे दोषी पाए गए हैं। आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान उन्होने एक शिक्षक अभ्यर्थी पर अकारण लाठी चार्ज किया और जब अभ्यर्थी जमीन पर लेट गया, तिरंगा ओढ़ लिया, तब उसे पीटते रहे। इस मामले में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जरुरत से ज्यादा बल प्रयोग करने के दोषी हैं केके सिंह।

सात दिनों में मांगा जवाब
जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद पटना जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने एडीएम से जवाब मांगा है। डीएम ने केके सिंह को जवाब देने के लिए सात दिनों का वक्त दिया है।




















