• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

नागरिक सुविधा और शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रशासन का फोकस: पटना डीएम

October 21, 2024
CK Nayudu Trophy Final Patna, Bihar cricket team celebration, Moinul Haq Stadium match view, Naman Gaurav double century batting, Bihar vs Nagaland domestic cricket match

CK Nayudu Trophy Final: मोईनुल हक स्टेडियम में बिहार का जलवा.. पारी और 164 रन से नागालैंड को हराकर जीती तीसरी ट्रॉफी

February 8, 2026
PM Modi Malaysia meeting photo, India Malaysia MoU signing ceremony, Narendra Modi Anwar Ibrahim bilateral talks, India Malaysia strategic partnership event, PM Modi diaspora interaction Malaysia

भारत-मलेशिया रिश्तों को नई ऊंचाई: पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में हुए अहम MoU.. रणनीतिक साझेदारी मजबूत

February 8, 2026
Darbhanga SC/ST violence victims aid distribution, DMCH hospital injured victims Darbhanga, Bihar DM Kaushal Kumar relief action, Harinagar village caste clash ground report

दरभंगा में SC/ST पीड़ित परिवारों को राहत.. जातीय हिंसा के बाद 8 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

February 8, 2026
Chirag Paswan Hajipur circuit house press meet, Chirag Paswan budget discussion speech, Bihar political leaders press conference, NDA budget discussion event Hajipur, Chirag Paswan media interaction Bihar

चिराग पासवान का बड़ा बयान: ‘2047 के विकसित भारत की नींव है बजट’.. पप्पू यादव गिरफ्तारी पर बोले- कानून अपना काम कर रहा

February 8, 2026
दरभंगा में छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या.. आरोपी गिरफ्तार लेकिन सड़क पर फूटा गुस्सा

दरभंगा में छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या.. आरोपी गिरफ्तार लेकिन सड़क पर फूटा गुस्सा

February 8, 2026
पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद अस्पताल ले जाते हुए, IGIMS पटना में पप्पू यादव इलाज, PMCH अस्पताल में सांसद पप्पू यादव, पटना पुलिस हिरासत का दृश्य

31 साल पुराने केस में गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव पर नया मुकदमा.. 20 समर्थकों पर भी FIR

February 8, 2026
Bihar weather news winter, Bihar fog alert map, North Bihar cold wave, IMD Bihar weather forecast

Bihar Weather: कहीं घना कोहरा, कहीं दिन में गर्मी.. 12 फरवरी के बाद तापमान बढ़ने के संकेत

February 8, 2026
Vijay Kumar Sinha press conference Bihar, Bihar Revenue Department meeting, Bihar deputy CM statement media briefing, Bihar land reforms department review meeting, revenue officers strike Bihar news image

राजस्व अधिकारियों की हड़ताल पर सख्त सरकार.. सोमवार से ड्यूटी नहीं तो कार्रवाई तय, डिप्टी CM विजय सिन्हा का अल्टीमेटम

February 8, 2026
Pappu Yadav in PMCH hospital पप्पू यादव अस्पताल में भर्ती Beur Jail to PMCH transfer Pappu Yadav health checkup PMCH Patna news image

बेऊर जेल से पीएमसीएच तक पप्पू यादव की तबीयत का सफर, इलाज से ज्यादा सिस्टम पर उठे सवाल

February 8, 2026
Mithila Kosi new rail line map Laheriasarai to Saharsa railway route Bihar railway infrastructure project Kosi river railway bridge North Bihar rail connectivity development

मिथिला-कोसी को रेल से मिलेगी नई रफ्तार, 2376 करोड़ की मेगा परियोजना से बदलेगा उत्तर बिहार का ट्रांसपोर्ट मैप

February 7, 2026
पप्पू यादव गिरफ्तारी समाचार, नीट पीड़िता के पिता का बयान, जहानाबाद विरोध प्रदर्शन, जंतर-मंतर आंदोलन की तैयारी, बिहार राजनीति विवाद

Pappu Yadav की गिरफ्तारी से टूटा आंदोलन का सहारा, NEET पीड़िता के पिता का दर्दनाक आरोप– “वही बस हमारी आवाज थे, अब न्याय कमजोर किया जा रहा है”

February 7, 2026
पप्पू यादव कोर्ट में पेश, CTET परीक्षा हंगामा वैशाली, पूर्णिया हत्याकांड पुलिस कार्रवाई, वैभव सूर्यवंशी शतक, बिहार विधानसभा स्थापना दिवस समारोह, बिहार जनगणना घोषणा

बिहार की राजनीति से खेल तक उथल-पुथल भरा दिन, पप्पू यादव की गिरफ्तारी से लेकर CTET बवाल और अंडर-19 क्रिकेट में इतिहास तक

February 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, February 8, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

नागरिक सुविधा और शहर के सौंदर्यीकरण पर प्रशासन का फोकस: पटना डीएम

by
October 21, 2024
in Uncategorized
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि ज़िला में सर्वोत्तम नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं शहर का सौन्दर्यीकरण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहना होगा। वे आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पटना में यातायात प्रबंधन, नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता, शहर का सौन्दर्यीकरण एवं अन्य संबंधित विषय पर आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।

इसमें पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), ज़िला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य भी उपस्थित थे। ज़िलाधिकारी ने कहा कि पटना का वृहत स्तर पर विकास हो रहा है। काफ़ी संख्या में पथ, सेतु, फ़्लाई ओवर बनाया गया है। पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम क्षेत्रों में सीसीटीवी-आधारित सर्विलेंस सिस्टम (निगरानी केन्द्र) विकसित की गयी है। एडेप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस), वैरिएवल मैसेज साईन बोर्ड (वीएमडी), पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं इमर्जेन्सी कॉल बॉक्सेज (ईसीबी), स्पीड व्यालेशन डिटेक्शन (एसवीडी), ऑटोमेटिक नम्बर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) तथा इन्व्यारनमेंटल सेन्सर लोकेशन (ईएसएल) प्रणाली का क्रियान्वयन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जा रहा है। मेट्रो का कार्य चल रहा है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन का शहर के सौन्दर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता दोनों पर विशेष फोकस है। लोगों से भी फ़ीडबैक एवं सुझाव लिया जाता है। उन्होंने कहा कि सौन्दर्यीकरण के लिए हरित क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। यातायात के दृष्टिकोण से मानकों के अनुसार यू-टर्न, वन-वे, ट्रैफिक डायवर्सन, यातायात नियमों का अनुपालन, साईनेजेज का जगह-जगह प्रदर्शन इत्यादि का क्रियान्वयन किया जा रहा है। अवैध पार्किंग पर रोक लगाने से यातायात सुगम रखने में आसानी होगी। सुचारू यातायात व्यवस्था जनहित में अत्यावश्यक है। यह हमारे कार्यशैली एवं जीवन-शैली पर भी काफी प्रभाव डालता है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन द्वारा आम जनता की सुविधा हेतु पार्किंग के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (यातायात); अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर तथा अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) की सदस्यता वाली एक त्रि-सदस्यीय समिति लगातार क्रियाशील है जो नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता हेतु आवश्यक कार्रवाई करती है।

Related Post

CK Nayudu Trophy Final Patna, Bihar cricket team celebration, Moinul Haq Stadium match view, Naman Gaurav double century batting, Bihar vs Nagaland domestic cricket match

CK Nayudu Trophy Final: मोईनुल हक स्टेडियम में बिहार का जलवा.. पारी और 164 रन से नागालैंड को हराकर जीती तीसरी ट्रॉफी

February 8, 2026
PM Modi Malaysia meeting photo, India Malaysia MoU signing ceremony, Narendra Modi Anwar Ibrahim bilateral talks, India Malaysia strategic partnership event, PM Modi diaspora interaction Malaysia

भारत-मलेशिया रिश्तों को नई ऊंचाई: पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में हुए अहम MoU.. रणनीतिक साझेदारी मजबूत

February 8, 2026

दरभंगा में SC/ST पीड़ित परिवारों को राहत.. जातीय हिंसा के बाद 8 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

February 8, 2026

चिराग पासवान का बड़ा बयान: ‘2047 के विकसित भारत की नींव है बजट’.. पप्पू यादव गिरफ्तारी पर बोले- कानून अपना काम कर रहा

February 8, 2026

ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनहित में सड़कों, फुटपाथ एवं सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त रखना आवश्यक है। इस उद्देश्य से समय-समय पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया जाता है। सभी मुख्य मार्गों एवं प्रधान मार्गों (आर्टिरियल रोड तथा ट्रंक रोड) से अवैध वेंडिंग तथा अवैध पार्किंग को हटाना जनता के लिए आवश्यक है। किसी भी मार्ग पर किसी भी तरह की अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधि की स्वीकृति नहीं दी जा सकती है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि वाहनों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण अक्सर यातायात पर दबाव देखा जा रहा है। कंजेशन की समस्या दूर करने तथा सुचारू परिवहन के लिए बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। इससे सड़क दुर्घटना को रोका जा सकता है। नेहरू पथ (सगुना मोड़-राजाबाजार-चिड़ियाघर-राजवंशी नगर-शास्त्री नगर-विश्वेश्वरैया भवन/विकास भवन-बिहार म्यूजियम-आयकर चौराहा), खगौल नहर रोड, अटल पथ, चितकोहरा, गर्दनीबाग, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, चिरैयाटांड पुल, बांकीपुर, कुम्हरार, बाईपास, अशोक राजपथ, पटना सिटी एवं अन्य सभी क्षेत्रों में यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखना ज़रूरी है। इसके लिए पार्किंग विकास, हरित विकास तथा अतिक्रमण मुक्ति की योजना चल रही है। इस कार्य योजना में आवश्यकता के अनुसार यू टर्न, पार्किंग, हरित क्षेत्र विकास किया जाएगा।

Share198Tweet124

Related Posts

CK Nayudu Trophy Final Patna, Bihar cricket team celebration, Moinul Haq Stadium match view, Naman Gaurav double century batting, Bihar vs Nagaland domestic cricket match

CK Nayudu Trophy Final: मोईनुल हक स्टेडियम में बिहार का जलवा.. पारी और 164 रन से नागालैंड को हराकर जीती तीसरी ट्रॉफी

by RaziaAnsari
February 8, 2026
0

पटना के ऐतिहासिक मोईनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे सीके नायडू ट्रॉफी (CK Nayudu Trophy) प्लेट ग्रुप फाइनल में...

PM Modi Malaysia meeting photo, India Malaysia MoU signing ceremony, Narendra Modi Anwar Ibrahim bilateral talks, India Malaysia strategic partnership event, PM Modi diaspora interaction Malaysia

भारत-मलेशिया रिश्तों को नई ऊंचाई: पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में हुए अहम MoU.. रणनीतिक साझेदारी मजबूत

by RaziaAnsari
February 8, 2026
0

भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के...

Darbhanga SC/ST violence victims aid distribution, DMCH hospital injured victims Darbhanga, Bihar DM Kaushal Kumar relief action, Harinagar village caste clash ground report

दरभंगा में SC/ST पीड़ित परिवारों को राहत.. जातीय हिंसा के बाद 8 परिवारों को मिली आर्थिक सहायता

by RaziaAnsari
February 8, 2026
0

दरभंगा जिले में हाल ही में हुई जातीय हिंसा (Darbhanga SC/ST Violence) की घटना के बाद जिला प्रशासन ने पीड़ित...

Chirag Paswan Hajipur circuit house press meet, Chirag Paswan budget discussion speech, Bihar political leaders press conference, NDA budget discussion event Hajipur, Chirag Paswan media interaction Bihar

चिराग पासवान का बड़ा बयान: ‘2047 के विकसित भारत की नींव है बजट’.. पप्पू यादव गिरफ्तारी पर बोले- कानून अपना काम कर रहा

by RaziaAnsari
February 8, 2026
0

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने हाजीपुर सर्किट हाउस में आयोजित बजट चर्चा के दौरान केंद्र सरकार के नए...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.