बिहार से अबतक की बड़ी खबर सामने आयी है। जहां प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। वहीं कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई है। जिसमें दरभंगा, भागलपुर समेत कई जिलों के नगर आयुक्त बदल दिए गए हैं जबकि मिहिर कुमार सिंह को प्रधान सचिव बनाया गया है।
13 IAS अफसरों का हुआ तबादला

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी किए गए अधिसूचना के अनुसार बिहार में कुल 13 IAS अफसरों का तबादला किया गया है।
जिसमें बिहार राज्य योजना परिषद की मुख्य परामर्शी वंदना किनी को बनाया गया है। श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को बनाया गया है। समान प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त के पद का कार्यभार अरविंद चौधरी को सौंपा गया है। साथ ही मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बी राजेंद्र को बनाया गया है।
मिली यह जिम्मेदारियां
गन्ना उद्योग विभाग का सचिव के पद का कार्नयभार र्मदेश्वर लाल को सौंपा गया है। वहीं एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। दरभंगा कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल के अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त गोरखनाथ को बनाया गया। साथ ही आरिफ हसन को पूर्णिया नगर आयुक्त बनाया गया। दरभंगा नगर आयुक्त का कार्यभार कुमार गौरव को सौंपा गया है। वहीं योगेश कुमार सागर को भागलपुर नगर आयुक्त और अभिलाषा शर्मा को गया नगर आयुक्त बनाया गया है।