रांची: झारखंड की अबुआ सरकार के शपथ ग्रहण के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग भगवान बिरसा मुंडा और भगवान सिदो-कान्हू को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि आज भवय समारोह के आयोजन के बाद मोरहाबादी में हेमंत सोरेन ने लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। कुल मिलाकर हेमंत सोरेन ने चौथी बार रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में दिशम गुरु शिबू सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा के अखिलेश यादव, राजद के तेजस्वी यादव, प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कल्पना मुर्मू सोरेन, गुलाम अहमद मीर, आप के अरविंद केजरीवाल, पप्पू यादव, सीपीआई माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी थी।
INDvsENG ICC अंडर 19 विश्व कप 2026: 15 छक्के और 15 चौके…वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में जड़ा ताबड़तोड़ शतक
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup 2026) के फाइनल मुकाबले में...




















