• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
एग्रोटेक किसान मेला: पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

एग्रोटेक किसान मेला: पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

February 9, 2025
Bima Bharati addressing media EOU office in Patna Nitish Kumar during trust vote Bihar Assembly building

बिहार MLA खरीद मामला: EOU ने RJD नेता बीमा भारती समेत 4 को भेजा नोटिस, 21 जुलाई तक पेश होने का निर्देश

July 14, 2025
Tejashwi Yadav addressing press conference Bihar CM Nitish Kumar at public event PM Modi speaking at rally Protest against rising crime in Bihar

“CM अचेत, BJP रिमोट से चला रही सरकार” – तेजस्वी यादव ने बिहार के अपराधों पर उठाए सवाल

July 14, 2025
Justice Vibhu Bakhru official portrait Patna High Court building Supreme Court of India Law Minister approving appointments

न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: विपुल मनुभाई पंचोली बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 4 अन्य CJs की भी नियुक्ति

July 14, 2025
BJP leaders addressing press conference Jivesh Mishra at public event Court building where verdict was delivered Opposition leaders holding protest

“विपक्ष के आरोप निराधार” – भाजपा ने मंत्री जीवेश मिश्रा का बचाव करते हुए विपक्षी नेताओं को भेजा मानहानि नोटिस

July 14, 2025
“जब सब मौन रहे…” – अरुण भारती के महाभारत पोस्ट ने खोली NDA की पोल?

“जब सब मौन रहे…” – अरुण भारती के महाभारत पोस्ट ने खोली NDA की पोल?

July 14, 2025
Rahul Gandhi addressing public in Bihar Social media post calling Bihar crime capital Gopal Khemka murder case protest Bihar police crime control meeting

Rahul Gandhi का NDA सरकार पर बड़ा हमला, कहा- बिहार अब भारत की अपराध राजधानी

July 14, 2025
Saina Nehwal and P. Kashyap wedding photo Saina Nehwal Instagram story screenshot P. Kashyap badminton match Indian badminton stars training together

साइना नेहवाल का तलाक: 7 साल के विवाहित जीवन के बाद तलाक का ऐलान

July 14, 2025
Professor Asim Kumar Ghosh appointed Haryana Governor Gajapati Raju takes charge as Goa Governor Kavinder Gupta new LG of Ladakh after BD Mishra

हरियाणा, गोवा और लद्दाख में नए राज्यपाल: बीडी मिश्रा का इस्तीफा स्वीकृत, कविंद्र गुप्ता बने उपराज्यपाल

July 14, 2025
BJP legal cell press conference Pappu Yadav addressing media Rohini Acharya social media post Jivesh Mishra court hearing

बिहार राजनीति में तूफान: बीजेपी लीगल सेल ने पप्पू यादव, रोहिणी आचार्य समेत कई नेताओं को भेजा नोटिस

July 14, 2025
Patna Mayor Sita Sahu with supporters Bihar Police conducting raid operation Arms license cancellation notice Political clash at Patna Municipal Corporation

Patna News: मेयर के बेटे शिशिर साहू बिहार से फरार, पुलिस ने आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की तैयारी शुरू की

July 14, 2025
Begusarai crime scene after shooting Bike-borne criminals in Begusarai Bihar police investigating gangwar murder Victim of Begusarai gang violence

Begusarai में सनसनीखेज गैंगवार, बाइक सवार हमलावरों ने 2 युवकों को गोलियों से भून डाला, 1 की मौत

July 14, 2025
Nimisha Priya in court sketch Indian flag and Yemeni flag side by side Supreme Court of India building Protesters demanding Nimisha's release Islamic law books symbolizing blood money

Nimisha Priya Case: ब्लड मनी से इनकार, भारत सरकार ने भी कर दिया मना, यमन में मौत की सजा का खतरा बरकरार

July 14, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, July 15, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

एग्रोटेक किसान मेला: पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

by PadmaSahay
February 9, 2025
in झारखंड
0
एग्रोटेक किसान मेला: पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

एग्रोटेक किसान मेला: पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाना प्राथमिकता: हेमन्त सोरेन

601
SHARES
1.7k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेती-किसानी और कृषि अपने आप में एक बहुत बड़ा क्षेत्र है। झारखंड जैसे राज्य के लिए एग्रीकल्चर एक महत्वपूर्ण विषय है। झारखंड की 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, ये लोग खेती-बाड़ी के माध्यम से ही अपना जीवन यापन करते हैं। वर्तमान समय में कृषि के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की बड़ी भूमिका है। राज्य में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के स्थापित हुए लगभग 45 वर्ष हो चुके हैं। यह विश्वविद्यालय राज्य में किसानों के उत्थान के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। इस संस्थान द्वारा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में काबिल बनाया जा रहा है। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त कर कई छात्र-छात्राओं ने देश और दुनिया में आज किसानों को बेहतर मार्गदर्शन दे रहे हैं। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट एवं रिसर्च के क्षेत्र में समावेशी शिक्षा प्रदान की जा रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची परिसर में आयोजित तीन दिवसीय “एग्रोटेक किसान मेला-2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कही।

कृषि कार्य की आधुनिक तकनीक अपनाने की आवश्यकता

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड पठारी क्षेत्र में बसा हुआ राज्य है। वैसे तो प्रत्येक राज्य में खेती-बाड़ी के अलग-अलग पैमाने होते हैं, कहीं सिंचाई हेतु पानी की उपलब्धता है तो कहीं व्यवस्थाओं के बल पर सिंचाई कार्य हेतु पानी पहुंचाया जा रहा है। किसान वर्ग को अन्नदाता कहा जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों को अपग्रेड करने की दिशा में कई गतिविधियां की जा रही है, किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अभी और कार्य करने बाकी हैं। बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार एक बेहतर समन्वय बनाते हुए किसानों को बेहतर दिशा देने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में परंपरागत व्यवस्थाओं के साथ-साथ कृषि-खेती कार्य को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ने की आवश्यकता है। कभी-कभी बदलते मौसम के कारण किसान वर्ग के लोग हतोत्साहित होते जाते हैं , तकनीक के माध्यम से ही उन्हें इन समस्याओं से बचाया जा सकता है।

पाइपलाइन के माध्यम से खेतों पर पहुंचाई जाएगी पानी

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए कई योजनाओं को संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं खेती-कृषि परिवार से ही आता हूं। पहले हमारे गांव में गन्ने की खेती होती थी, हम लोगों ने खेतों में उगाए गए गन्ने से गुड़ बनते हुए देखा है, लेकिन अब गन्ने की खेती नहीं के बराबर हो रही है इसके कई कारण हो सकते हैं। बहुत किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने खेतों पर से कृषि करना छोड़ दिया है। हमारे राज्य में खेती करने योग्य जमीन की कमी है, राज्य में खेती योग्य भूमि को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अब कई जगहों पर पाइप लाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार लिफ्ट इरीगेशन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

किसानों के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार का समन्वय महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक विकास के लिए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी एवं राज्य सरकार को साथ चलकर कार्य करने की जरूरत है। कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक बेहतर और मजबूत कार्य योजना बनाई जाएगी। किसान वर्ग के लोग अधिक से अधिक पैदावार कर सकें और उन्हें बाजार भी उपलब्ध कराया जा सके ऐसी व्यवस्था बनाने की जरूरत है, इन सभी चीजों पर विचार-विमर्श करते हुए एक बेहतर पॉलिसी बनाने को लेकर राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय से यहां के कृषकों को क्या लाभ मिल रहा है, आने वाले समय में और क्या लाभ दिया जा सकेगा इस निमित्त ब्लूप्रिंट बनाई जाए।

Related Post

Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..

Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..

July 13, 2025
Bihar Crime News : पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.. तेजस्वी यादव ने कहा- मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार

Bihar Crime News : पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.. तेजस्वी यादव ने कहा- मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार

July 13, 2025

Patna News : ताजपुर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश.. अफसरों को कहा- जल्द पूरा हो काम

July 13, 2025

Bihar Politics : बोले सम्राट चौधरी- बिहार में सुशासन है, कोई संगठित अपराध नहीं.. JDU ने कहा- कानून का राज है

July 13, 2025

सिंचाई कार्य हेतु कुआं निर्माण योजना का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में कृषकों के खेतों तक सिंचाई के लिए पानी, समय पर किसानों के बीच बीज खाद का वितरण इन सभी चीजों पर विशेष बल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि सभी जिलों में किसान पाठशाला स्थापित की जाएगी, जहां किसान भाई बंधु खेती की आधुनिक तकनीक, पशुपालन, मछली पालन सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एवं प्रशिक्षण लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि झारखंड के किसान वर्गों के लोगों को एक लाख से अधिक कुआं निर्माण योजना का लाभ मिलेगा। नदी तालाब तथा कुआं सिंचाई के पारंपरिक साधन है। बोरिंग कभी-कभी फेल भी हो जाता है, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा कुआं निर्माण योजना लाई जा रही है।

महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करना उद्देश्य

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार झारखंड में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत ढाई हजार रुपए प्रतिमाह सहयोग राशि प्रदान कर रही है। यह राशि यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहा है। इस राशि के जरिए राज्य में महिला किसान दीदियां पशुधन के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। किसान महिलाएं गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, शूकर पालन, फूल की खेती सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से आय का स्रोत ढूंढ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में सकारात्मक कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि कैसे यहां के किसान खेती-कृषि के माध्यम से कृषक उद्यमी के तौर पर उभरे इस निमित्त योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाकर आप व्यवसाय कर सकते हैं। किसानों का मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है बस जरूरत है उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन मिले।

बिरसा कृषि मार्गदर्शिका-2025 पुस्तक का विमोचन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा बिरसा कृषि मार्गदर्शिका-2025 पुस्तक का विमोचन किया गया। मौके पर मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों ने एग्रोटेक किसान मेला में लगे स्टॉल का परिभ्रमण कर उद्देश्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हॉल एवं वन औषधि द्रव्य प्रदर्शनी दीर्घा का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, कुलपति, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची डॉ० सुनील चंद्र दुबे, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, निदेशक, भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची डॉ० सुजय रक्षित, निदेशक, प्रसार शिक्षा बिरसा कृषि विश्वविद्यालय डॉ० जगरनाथ उरांव सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: BJPJharkhand NewsRanchi Newsएग्रोटेक किसान मेलाहेमन्त सोरेन
Share240Tweet150
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..

Bihar Politics : महागठबंधन का समर्थन करने पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी की भारी फजीहत..

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Bihar Politics : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि मोतिहारी में उनके प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान किए जाने का मामला...

Bihar Crime News : पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.. तेजस्वी यादव ने कहा- मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार

Bihar Crime News : पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या.. तेजस्वी यादव ने कहा- मुख्यमंत्री बीमार, प्रदेश लाचार

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Bihar Crime News : राजधानी पटना में अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को...

Patna News :  ताजपुर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश.. अफसरों को कहा- जल्द पूरा हो काम

Patna News : ताजपुर पुल का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम नीतीश.. अफसरों को कहा- जल्द पूरा हो काम

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Patna News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला पहुंचे। जहाँ मुख्यमंत्री ने वर्षों से निर्माणधीन करजान...

सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला.. कोई विकास खोजता है तो उनको पटना एयरपोर्ट और मरीन ड्राइव दिखाइए

Bihar Politics : बोले सम्राट चौधरी- बिहार में सुशासन है, कोई संगठित अपराध नहीं.. JDU ने कहा- कानून का राज है

by RaziaAnsari
July 13, 2025
0

Bihar Politics : बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक ओर जहां विपक्ष सरकार पर हमलावार है तो वहीं सत्ता...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bima Bharati addressing media EOU office in Patna Nitish Kumar during trust vote Bihar Assembly building

बिहार MLA खरीद मामला: EOU ने RJD नेता बीमा भारती समेत 4 को भेजा नोटिस, 21 जुलाई तक पेश होने का निर्देश

July 14, 2025
Tejashwi Yadav addressing press conference Bihar CM Nitish Kumar at public event PM Modi speaking at rally Protest against rising crime in Bihar

“CM अचेत, BJP रिमोट से चला रही सरकार” – तेजस्वी यादव ने बिहार के अपराधों पर उठाए सवाल

July 14, 2025
Justice Vibhu Bakhru official portrait Patna High Court building Supreme Court of India Law Minister approving appointments

न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल: विपुल मनुभाई पंचोली बने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, 4 अन्य CJs की भी नियुक्ति

July 14, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.