गया एयरपोर्ट सूबे का इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जहां 10 अक्टूबर को थाई एयरवेज इंटरनेशनल उड़ान संख्या टीजी 327 लैंड करने के साथ वर्तमान पर्यटन सत्र में इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई। इस फ्लाइट से 160 थाई टूरिस्ट गया पहुंचे। 11 अक्टूबर को 130 टूरिस्ट, 12 अक्टूबर को 167, 13 को 36 व 14 अक्टूबर को 63 टूरिस्ट गया आए। अगले कुछ दिनों में गया एयरपोर्ट से म्यांमार, भूटान और थाईलैंड के लिए शेड्यूल सीधी विमान सेवा शुरू होगी और हनोई वियतनाम के लिए चार्टर्ड फ्लाइट शुरू होगी। वहीं, 16 अक्टूबर से म्यांमार इंटरनेशनल एयरलाइंस, 30 अक्टूबर म्यांमार एयरवेज इंटरनेशनल, दो दिसंबर से ड्रक एयरवेज, 16 नवबंर से भूटान एयरलाइंस की उड़ान शुरू हो जाएगी।
थाईलैंड के लिए अब तक चार विमानन कंपनियों एयर एशिया, थाई एयरवेज इंटरनेशनल, भूटान एयरलाइंस व ड्रूक एयरवेज ने अपनी उड़ानों के शेड्यूल की घोषणा की है। बोधगया में थाईलैंड से अधिक श्रद्धालु आते हैं। श्रीलंका के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू होने की संभावना है। इसके अलावा म्यांमार इंटरनेशनल एयरलाइंस भी अपनी सेवा शुरू करने जा रही है। म्यांमार इंटरनेशनल की उड़ान 30 अक्टूबर से शुरू होगी और रंगून-गया-रंगून रूट पर सप्ताह में मंगलवार से रविवार तक संचालित होगी। म्यांमार नेशनल एयरवेज की फ्लाइट 16 अक्टूबर से बुधवार व शुक्रवार को संचालित होगी। गया एयरपोर्ट पर कई देशों के चार्टर्ड उड़ानें भी आएंगी।
उड़ानों में थाईलैंड को प्राथमिकता गया एयरपोर्ट से थाईलैंड की उड़ानों को प्राथमिकता दी गई है। एयर एशिया, थाई एयरवेज इंटरनेशनल, भूटान एयरलाइंस व ड्रूक एयरवेज ने बैंकाक के लिए शेड्युल जारी किया है। थाई एयरवेज की दैनिक उड़ानें हैं, जो 10 अक्टूबर से 29 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। बैंकाक से 10ः55 पर टेक ऑफ करेगी व गया में 12ः40 पर लैंड करेगी। वापसी 13ः20 पर होगी। थाई एयर एशिया की उड़ाने 27 अक्टूबर से शुरू होगी। 28 मार्च तक जारी यह उड़ान बुधवार, शुक्रवार व रविवार को होगा। भूटान एयरलाइंस की उड़ान 16 नवंबर से शुरू होगी। 29 मार्च तक जारी इसकी उड़ाने मंगलवार, बुधवार व शनिवार को होगी। ड्रूक एयरवेज की उड़ान 01 दिसंबर से 27 फरवरी 2025 तक सप्ताह में दो दिन जारी रहेगा।
भूटान की दो एयरलाइंस की उड़ाने अब भूटान की ड्रूक एयरवेज ने अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। ड्रूक एयरवेज 01 दिसंबर से सप्ताह में दो दिन पारो-गया-पारो और वापसी पारो-गया-पारो शुरू करने जा रही है। ड्रूक एयरवेज सिटी ऑफिस बोधगया के सुमन कुमार मिश्र के अनुसार, यह सेवा 01 दिसंबर से पारो-गया-बैंकाक शुरू होगी। सोमवार व गुरूवार को फ्लाइट संख्या केबी 123/122 बैंकाक-गया-पारो, बुधवार व रविवार को पारो-गया-बैंकाक की उड़ान होगी। भूटान एयरलाइंस की उड़ाने 16 नवंबर से 29 मार्च तक चलेगा। उड़ान संख्या बी 3707-बी 3706 पारो-गया-पारो मंगलवार, बुधवार व शनिवार को संचालित होगी।




















