• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

May 2, 2025
Patna Congress CWC Meeting 2025 बिहार चुनाव में कांग्रेस की रणनीति शाहनवाज हुसैन का कांग्रेस पर हमला पटना में कांग्रेस की ऐतिहासिक बैठक

तेजस्वी पर शाहनवाज़ का सबसे तीखा वार.. न सत्ता योग्य, न विपक्ष योग्य

December 7, 2025
“Bihar electricity free 125 units smart meter”, “Tej Pratap Yadav house old electricity bill dues”, “Smart prepaid meter scheme Bihar 2025 electricity bill free”

तेज प्रताप यादव ने 3 लाख 61 हजार रुपये बिल भरा.. सवालों के घेरे में बिजली विभाग

December 7, 2025
Tejashwi Yadav Interview Image – Bihar Election Reaction Kapil Sibal YouTube Interview Screenshot – Political Discussion Bihar Election 2025 Results Analysis Photo

तेजस्वी यादव के बयान पर गरमाई बिहार की सियासत.. कुशवाहा और नित्यानंद राय ने किया पलटवार

December 7, 2025
"Patna Ramkrishna Nagar SHO Sanjeev Kumar Death" "Bihar Police Guard of Honor Patna" "Sanjeev Kumar Heart Attack Incident Patna"

पटना में रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष की अचानक मौत: ड्यूटी के बाद सीने में उठे दर्द ने छीनी जान

December 7, 2025
"Samrat Chaudhary Bihar Fast Track Court Announcement" "Bihar Judiciary Reform Fast Track Courts" "District Wise Fast Track Courts Bihar"

बिहार में न्यायिक सुधार की सबसे बड़ी पहल: 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन, लंबित मामलों पर पड़ेगी तेज़ गाज- जानिए किस जिले में कितनी अदालतें बनेंगी

December 7, 2025
Nitish Kumar Sudha Dairy Plant Inspection Bihar Dairy Production Review Sudha Brand Milk Processing Unit Patna

बिहार में दुग्ध क्रांति का नया अध्याय.. सुधा डेयरी विस्तार पर CM नीतीश का मास्टरप्लान

December 7, 2025
"Patna Mokama TTD Temple Announcement" "BR Naidu Tweet on Tirupati Temple Bihar" "Samrat Chaudhary Tirupati Mandir Promise"

मोकामा में तिरुपति बालाजी मंदिर को हरी झंडी, चुनाव से पहले का सम्राट चौधरी का वादा हुआ पूरा

December 7, 2025
Dileep Jaiswal Bihar BJP Meeting Statement Bihar Industrial Security Force Announcement BJP Bihar Office Meeting Photo

CISF की तर्ज पर ‘बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल’ का होगा गठन.. दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलान

December 7, 2025
"Samrat Chaudhary Bihar Law and Order Meeting" "Bihar Illegal Mining Action by Deputy CM" "Bihar Cyber Crime Crackdown Review"

गोपालगंज से पटना तक सख़्ती का अलर्ट: डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कानून व्यवस्था पर कसा शिकंजा, अवैध खनन से लेकर साइबर क्राइम तक ज़ीरो टॉलरेंस का आदेश

December 7, 2025
Goa nightclub accident image, गोवा नाइटक्लब हादसा फोटो, Amit Patkar press statement image, Goa tourism crisis photo

अरपोरा हादसा गोवा के पर्यटन इतिहास का काला दिन.. कांग्रेस ने सीएम प्रमोद सावंत का मांगा इस्तीफा

December 7, 2025
Keshav Prasad Maurya statement on SIR Akhilesh Yadav reaction controversy UP election SIR process news

‘बिहार में RJD की हार का सबसे ज्यादा असर अखिलेश यादव पर हुआ है..’ बीजेपी नेता ने कसा तंज

December 7, 2025
Sangeeta Devi LJP Chief Whip Photo Chirag Paswan LJP Ramvilas News Image Raju Tiwari LJP Bihar Leader Photo

चिराग पासवान की रणनीतिक चाल.. बिहार विधानसभा में LJPR के दो नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

December 7, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, December 7, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

by PadmaSahay
May 2, 2025
in राष्ट्रीय
0
अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि दो दिनों से झारखंड संवैधानिक रूप से डीजीपी विहीन राज्य है। इतना ही नहीं झारखंड में एसीबी, सीआईडी,और पुलिस सभी के डीजीपी का पद रिक्त है।

कहा कि अनुराग गुप्ता द्वारा दिए जा रहे निर्देश,निर्णय गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश के आलोक में पूरी तरह असंवैधानिक है।

कहा कि एक आईपीएस अफ़सर जिस पर भ्रष्टाचार, पक्षपात और फ्रॉड का आरोप हो, कोई भी सरकार अपने राज्य और जनता की सुरक्षा उसके हवाले कैसे कर सकती है?

Related Post

पटना में झारखंड मंत्री दीपिका सिंह और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी RSS पर तीखा हमला, कहा 10000 की राशि चुनावी जुमला

पटना में झारखंड मंत्री दीपिका सिंह और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी RSS पर तीखा हमला, कहा 10000 की राशि चुनावी जुमला

October 7, 2025
Photos: शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार.. राहुल-तेजस्वी और हेमंत सोरेन की ये तस्वीर कर देगी भावुक

Photos: शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार.. राहुल-तेजस्वी और हेमंत सोरेन की ये तस्वीर कर देगी भावुक

August 6, 2025

राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत.. जानिए क्या है मामला

August 6, 2025

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए पप्पू यादव ने की भारत रत्न की मांग.. कहा- इनसे बड़ा कोई आदिवासी महायोद्धा नहीं

August 5, 2025

श्री मरांडी ने कहा कि 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता के ऊपर आरोपों की लिस्ट काफ़ी लंबी है। उन पर बिहार के जमाने में Magadh university police station case number 64/2000
Under section 420,467,468,471,474,109,116,119,120(B) and 201 of IPC AND section 13 of prevention of corruption act का केस हुआ था।

कहा कि जहां तक मुझे स्मरण है कि मेरे मुख्यमंत्रित्व काल के अंतिम दिनों में उस मामले में प्रॉसिक्यूशन सैंक्शन के लिये बिहार से अनुरोध पत्र भी आया था। उस पर आगे क्या हुआ इसका मुझे स्मरण में नहीं है।

कहा कि हेमंत सोरेन ने ख़ुद इन्हें 24 फ़रवरी 2020-से 9 मई 2022 (26 महीने) निलंबित किये रखा।
लेकिन इस दौरान हेमंत सोरेन और अनुराग गुप्ता की नज़दीकियाँ इतनी बढ़ीं कि सस्पेंशन की अवधि ख़त्म होते ही हेमंत सोरेन ने अनुराग गुप्ता को वापस झारखंड में ही नियुक्ति दे दी।

कहा कि हेमंत का अनुराग गुप्ता के प्रति नफ़रत के अचानक निकटता में बदलने के वजह के बारे में जानने की जिज्ञासा हुई तो पता चला कि इनकी नियुक्ति की शर्त यह थी कि उन्हें झारखंड में ईडी के मुकदमों को मैनेज करना होगा और सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले गवाहों पर झूठे केस चलाकर दबाव बनाना होगा। तभी से यह अटूट साझेदारी चली आ रही है। वरना झारखंड प्रशासन में वरिष्ठ और योग्य आईपीएस अफ़सरों की कोई कमी न तो पहले थी, न ही आज है।

कहा कि अनुराग गुप्ता के प्रयास से ईडी के अफ़सरों को डराने और काम से रोकने के लिये तीन-तीन मुकदमे पुलिस में दर्ज करवाये गये। जिनके जॉंच और कार्रवाई पर हाईकोर्ट को रोक लगानी पड़ी है।
अभी हाल में ईडी के तीन गवाहों को पुलिस केस कर जेल भेजा गया। राज्य सेवा के कुछ अफसर जिनके बयान एवं कार्रवाई पर ईडी ने कारवाई कर बड़ी मछलियों को पकड़ा वैसे अफ़सरों पर एसीबी और पुलिस के ज़रिये कार्रवाई कर उन पर ईडी के खिलाफ बोलने का दबाव बनाया जा रहा है।

कहा कि क्या कारण है कि जनवरी 2025 से अबतक पूजा सिंघल, छवि रंजन , आलमगीर आलम समेत दस से भी ज़्यादा सरकारी लोगों पर प्रॉसिक्यूशन सैंक्शन के लिये ईडी ने झारखंड सरकार को अनुरोध भेजा हुआ है। लेकिन एक भी मामले में झारखंड सरकार ने अबतक सैंक्शन नहीं दिया है।

कहा कि 2024 में चुनाव आयोग ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को अपने पद का दुरुपयोग करने का दोषी पाया और उन्हें हटाकर दूसरे डीजीपी की नियुक्ति की। लेकिन हद तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री बनने के कुछ घंटों के अंदर ही हेमंत सोरेन ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दे दिया।

कहा कि कोर्ट के आदेश की अवहेलना करके अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया। फिर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद 7 जनवरी को आनन-फानन में ऑल इंडिया सर्विस रूल्स (1958) को दरकिनार करते हुए सरकार ने डीजीपी की नियुक्ति के लिए एक नई नियमावली ही बना डाली।

कहा कि ऑल इंडिया सर्विस नियमों के अनुसार, सरकार को डीजीपी की नियुक्ति के लिए पैनल की अनुशंसा यूपीएससी को भेजनी होती है, किंतु झारखंड सरकार ने अपनी मर्ज़ी के नियम बनाकर यह ज़िम्मेदारी ख़ुद ही ले ली। यह भली-भांति जानते हुए कि अनुराग गुप्ता 30 अप्रैल को रिटायर होने वाले हैं, सरकार ने सारे नियम-क़ानूनों को धत्ता बताते हुए 3 फ़रवरी को उन्हें झारखंड का डीजीपी नियुक्त कर दिया। जानबूझकर रिटायरमेंट के 2 महीने पहले नियुक्ति करना दर्शाता है कि वे नियुक्ति के बाद कम से कम दो साल डीजीपी बनाए रखने वाले नियम का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए कर रहे हैं।

कहा कि इस असंवैधानिक नियुक्ति के संदर्भ में गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसका जवाब में हेमंत सोरेन गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को बोल रहे हैं। सरकार नियमों को ताक पर रखकर संवैधानिक पदों की गरिमा समाप्त कर रही है।

कहा यह सिर्फ़ डीजीपी की नियुक्ति तक ही सीमित नहीं है — झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और सीआईडी का कार्यभार भी ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से यही संभाल रहे हैं।
अनुराग गुप्ता के कार्यकाल में कोयले की चोरी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। भ्रमण के दरम्यान जब धनबाद इलाक़े में मुझे लोगों ने बताया कि उस इलाक़े से रोज़ाना पॉंच सौ ट्रक से भी ज़्यादा कोयले की चोरी हो रही है तो मैं नें यह बात सरकार के संज्ञान लाया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इस मामले में तो उस इलाक़े से आने वाले विधायक जयराम महतो जी ने तो यहॉं तक कह दिया कि बाबुलाल जी की जानकारी कम है, वहाँ तो रोज़ाना सात सौ से आठ सौ ट्रक कोयले की चोरी हो रही है।

कहा कि जब वर्तमान में झारखंड की सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था तालीबानी हुकूमत की तरह ऐसे व्यक्ति के हाथ में सौंप दिया जाए, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप, अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप और धोखाधड़ी के आरोप लगे हों — तो राज्य का भविष्य कैसा होगा, यह आप सभी भी अच्छे से समझ सकते हैं। सत्ता का ऐसा दुरुपयोग हेमंत सोरेन के राज में ही संभव है।

श्री मरांडी ने अविलंब राज्य में डीजीपी नियुक्त करने की मांग की।

प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रवक्ता अजय साह भी मौजूद रहे।

Tags: Jharkhand Newsletest newsRanchi News
Share198Tweet124
PadmaSahay

PadmaSahay

Related Posts

पटना में झारखंड मंत्री दीपिका सिंह और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी RSS पर तीखा हमला, कहा 10000 की राशि चुनावी जुमला

पटना में झारखंड मंत्री दीपिका सिंह और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बीजेपी RSS पर तीखा हमला, कहा 10000 की राशि चुनावी जुमला

by Bobby Mishra
October 7, 2025
0

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने हाल ही में अपनी प्रतिक्रियाओं...

Photos: शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार.. राहुल-तेजस्वी और हेमंत सोरेन की ये तस्वीर कर देगी भावुक

Photos: शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार.. राहुल-तेजस्वी और हेमंत सोरेन की ये तस्वीर कर देगी भावुक

by RaziaAnsari
August 6, 2025
0

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत.. जानिए क्या है मामला

राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत.. जानिए क्या है मामला

by RaziaAnsari
August 6, 2025
0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) को झारखंड के चाईबासा कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए पप्पू यादव ने की भारत रत्न की मांग.. कहा- इनसे बड़ा कोई आदिवासी महायोद्धा नहीं

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए पप्पू यादव ने की भारत रत्न की मांग.. कहा- इनसे बड़ा कोई आदिवासी महायोद्धा नहीं

by RaziaAnsari
August 5, 2025
0

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का आज यानी मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में अंतिम संस्कार होगा।...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.