JAMSHEDPUR : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर रघुवर दास के आवास पर पुष्प गुच्छ देकर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि झारखंड प्रदेश का प्यार और जमशेदपुर का दुलार सदैव मेरे दिल में रहेगा और आजसू पार्टी सहयोगी दल के रूप में सदैव मेरे लिए सम्मान करते रहा है। दोनो दलों के बीच आपसी भाईचारा बना रहा है और दोनो एक दूसरे के परस्पर सहयोगी रहे हैं। जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आपसे मिले स्नेह और प्यार निरंतर एक मार्गदर्शक के रूप में रहा है और वही प्यार दुलार और मार्गदर्शक मिलता रहेगा।
विधानसभा में पत्रकार पेंशन पर गरमाई बहस.. सरकार का दावा- दूसरे राज्यों से बेहतर है बिहार मॉडल
बिहार विधानसभा में पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना (Bihar Journalist Pension) को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जिसने राज्य...




















