[Team Insider]: यूपी चुनाव में प्रमुख चुनौती के रूप में उभरे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनके हेलीकॉप्टर (Helicopter) को दिल्ली से यूपी के मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने इसे “भाजपा की साजिश कहा। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा हेलीकॉप्टर बिना किसी कारण के दिल्ली में रुका हुआ है। इसे मुजफ्फरनगर (यूपी में) के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जा रही है। लेकिन एक भाजपा नेता को यहां से उड़ान भरने की अनुमति दी गई। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साज़िश है। जनता सब समझ रही है… साथ ही उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछे सवाल.. 8 करोड़ वोटरों की लिस्ट 25 दिन में कैसे तैयार होगी?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर...