बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा (Voter Adhikar Yatra) का आज (शनिवार, 30 अगस्त) 14वां दिन है। महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा से आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी जुड़े हैं। राहुल-तेजस्वी की यात्रा सुबह छपरा (सारण) के एकमा से शुरू हुई, जो आरा की तरफ बढ़ रही है। सुबह 11.36 बजे बबुरा से यात्रा का भोजपुर में प्रवेश हुआ।

आरा पहुंचने के बाद यह यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। जहां बारी-बारी से सभी नेताओं ने एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों को पता होगा, पहले भी बीजेपी का रथ यहां रोका गया है। इस बार भी यहां की जनता इनका रथ रोकेगी।’

ये पहले वोट का अधिकार छीनेंगे, फिर राशन का अधिकार छीनेंगे। फिर नौकरी का अधिकार छीनेंगे। ये आपको सड़क पर लाना चाहती है। अन्याय की लड़ाई अभी भी जारी है।’ हमें, आपको और सभी को उम्मीद थी कि चुनाव आयोग निष्पक्ष काम करेगा। हमारे वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा, संविधान को बचाएगा, लेकिन आयोग जिस तरह से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है, ऐसा लगता है कि यह चुनाव आयोग नहीं है बल्कि भाजपा ने इसे ‘जुगाड़ आयोग’ बना दिया है।
राहुल-तेजस्वी-अखिलेश यादव की वोटर अधिकार यात्रा छपरा से आरा पहुंची.. भोजपुर में हुआ जबरदस्त सवागत
बिहार की जनता ने ये भी देखा है कि जहां पर युवा पलायन करते थे, उन्हें तेजस्वी यादव ने नौकरी और रोजगार देने का काम किया था। इस बार जब तेजस्वी यादव सत्ता में होंगे तो बेरोजगारों का पलायन नहीं होगा बल्कि भाजपा का पलायन होने वाला है।”
Voter Adhikar Yatra: भोजपुर में मंच से चोर-चोर चिल्लाने लगे तेजस्वी यादव.. बीजेपी पर जमकर बरसे
अखिलेश यादव बोले, बिहार का चुनाव महत्वपूर्ण है। पूरे देश की नजर बिहार पर है। लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि इस बार बीजेपी को भगा देगी। अभी चुनाव में हमने बीजेपी को अवध में हराया था। इस बार मगध में आपकी जिम्मेवारी है बीजेपी को हटाना है। अबकी बार बीजेपी बिहार से बाहर जाने वाली है। बीजेपी इस्तेमाल करने वाली पार्टी है। ये लोगों को इस्तेमाल करती है। फिर बर्बाद करने का काम करती है।






















