रांची: झारखंड की अगली सीएस अलका तिवारी हो सकती हैं। मालूम हो कि वर्तमान में मुख्य सचिव के पद पर आईएएस एल ख्यांग्ते पदस्थापित हैं। वहीं एल ख्यांगते इसी माह 31 अक्टूबर को सेवानिवृत होंगे। इधर15 अक्टूबर से झारखंड में आचार संहिता लागू हो गया है। इस कारण मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापन का फैसला चुनाव आयोग को ही लेना है। इसे लेकर चुनाव आयोग को नामों की सूची भेजी गयी है। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आइएएस अधिकारी अलका तिवारी को वापस झारखंड बुलाया जा रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में वे ही नये मुख्य सचिव के पद पर काबिज होंगी। हालांकि इस पर निर्णय चुनाव आयोग को लेना है लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने उन्हें वापस अपने मूल कैडर में भेजने के लिए सहमति प्रदान कर दी है और रिलिज आर्डर जारी कर दिया है। बता दें आईएएस अलका तिवारी 1988 बैच की आईएएस हैं। फिलहाल वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह झारखंड के कई जिलों में डीसी के पद पर भी काम कर चुकी हैं।
जैसलमेर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, दुकानें बंद: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में जिला प्रशासन ने पटाखों के उपयोग, बिक्री और खरीद पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया...