गौनाहा के प्रखंड में कार्यरत 230 सेविकाओं ने सामूहिक रूप से अपना हड़ताल वापस ले लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए सीडीपीओ कुमारी सुचेता ने बताया कि 29 सितंबर से प्रखंड में कार्यरत 230 सेविकाएं अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में हड़ताल पर थी। जिसमें 17 मिनी आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका भी शामिल है। सीडीपीओ ने बताया कि 13 नवंबर को ही प्रखंड आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की अध्यक्ष संध्या देवी की अध्यक्षता में सभी सेविकाओं ने अपना योगदान दिया है। 14 नवंबर से सभी सेविका सहायिका नियमित रूप से अपना केंद्र चला रही है। सेविकाओं को अक्टूबर माह के टीएचआर की राशि भी उपलब्ध करा दी गई थी। उन्होंने बताया कि डीपीओ के निर्देशानुसार 22 नवंबर को महिला पर्यवेक्षिकाओं की निगरानी में गर्भवती व 6 माह से 3 साल के बच्चों को सभी 230 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण किया जा रहा है। उनका कहना था कि आंगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों को प्रति शुक्रवार को दूध भी सेविका द्वारा दी जा रही है। विदित हो की सभी केंद्रों पर बच्चों को कुपोषण से बचाने हेतु पर्याप्त मात्रा में दूध उपलब्ध करा दी गई है ताकि प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को बच्चों को दूध मिल सके।
बगहा में अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने चलाया बुलडोजर




















