12 फरवरी को विधानसभा मे फ्लोर टेस्ट होनेवाला है फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार की सियासत गरमाई हुई है। जब से सीएम नीतीश ने महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थामा है। तब से सियासी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं 12 फरवरी को नए सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। वहीं फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में बड़ा खेला होने की आशंका जताई जा रही है। इस फ्लोर टेस्ट के पहले बिहार में हलचल भी तेज हो गई है। जदयू-बीजेपी से लेकर राजद तक अलर्ट मोड पर आ गई है। कांग्रेस विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दी है वहीं, बीजेपी के विधायक प्रशिक्षण शिविर के बहाने दो दिनों तक बोधगया के प्रवास पर रहेंगे।वहीं जेडीयू ने भी अपने विधायकों को भोज और विधानमंडल दल की बैठक के बहाने पटना तलब कर लिया है। जेडीयू के विधायक भी दो दिनों तक नीतीश की निगरानी में रहेंगे। इसी बीज राजद ने भी विधायक दलों की आज बैठक बुलाई है।
तेजस्वी आवास पर भोज का आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे पांच देश रत्न मार्ग में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर राजद विधायकों की बड़ी बैठक होगी। वहीं तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भोज की भी तैयारी की है। आज राजद विधायकों के साथ तेजस्वी यादव बड़ी बैठक के साथ-साथ भोज भी करने वाले हैं। बिहार की सरकार बदलने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि अभी खेला होना बाकी है। ऐसे में देखा जाए तो नए सरकार के फ्लोर टेस्ट के दो दिन पहले राजद विधायकों की बड़ी बैठक एक बड़े खेला की ओर इशारा कर रही है।




















