भारत के सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल (All Party Delegation) 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह ‘टीम इंडिया’ की तरह पाकिस्तानी दुष्प्रचार को धराशायी करने में जुटे हैं। इन शिष्टमंडलों में शामिल सभी लोग दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को अलग-अलग मंचों पर बेनकाब कर रहे हैं।

सभी शिष्टमंडलों ने अल्जीरिया, डेनमार्क, ब्रिटेन, इथियोपिया, फ्रांस, इटली जैसे देशों में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। वैश्विक मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की कूटनीतिक मुहिम जारी है। वहीं, अब इन शिष्टमंडलों के भारत वापस लौटने की शुरुआत भी हो चुकी है। जेडी-यू सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आज भारत लौट आया।
PMCH अधीक्षक पर उठे सवाल, पप्पू यादव ने कहा – ‘क्या माफियागिरी है PMCH में?’
भारत लौटने पर सांसद संजय झा ने कहा कि अपने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पांच देशों (जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मलेशिया) की यात्रा पूर्ण करने के बाद कल रात अपने देश वापस लौटा हूं। इस यात्रा का उद्देश्य आतंक के खिलाफ भारत की ‘न्यू नॉर्मल’ नीति और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को सही तथ्यों से अवगत कराना था। इस दौरान पांचो देशों में वरिष्ठ मंत्रियों, थिंक टैंक और विभिन्न संस्थाओं से मिले व्यापक समर्थन से अभिभूत हूं।