बिहार विधान परिषद में सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। बैठक खत्म हो जाने के बाद बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि यह परंपरा है कि किसी भी सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक होती है। इस बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक मैं सबसे बड़ा फैसला यह लिया गया है कि जिन सदस्यों को जितना भी समय दिया जाएगा, उतने समय में वे अपनी बात रखेंगे। साथ ही दूसरे दल के सदस्य उसमें कोई टोका टोकी नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बात पर भी सहमति बनी कि जनता के हितों के मुद्दों के साथ-साथ बैठक को शांतिपूर्वक चलाया जाएगा।
रांची पहुंचे कांग्रेस नेता शकील अहमद खां.. झारखंड मॉडल को बताया देश के लिए नजीर, बिहार की बदहाली पर उठाए सवाल
बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खां (Shaquil Ahmed Khan) बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी...




















